---Advertisement---

गौतम अडानी ने रचा नया कीर्तिमान, खरीदी एक और मीडिया कंपनी

गौतम अडानी ने रचा नया कीर्तिमान, खरीदी एक और मीडिया कंपनी

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 16, 2023 5:40 अपराह्न

Gautam Adani
Follow Us
---Advertisement---

Gautam Adani: मशहूर उघोगपति गौतम अडानी ने एक और मीडिया समूह को खरीद लिया है। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप ने इस बार न्यूज एजेंसी आईएएनएस में मेजॉरिटी स्टेक खरीदे है। खबरों के अनुसार अडानी ग्रुप की एक शाखा AMG मीडिया नेटर्वक ने न्यूज एजेंसी (IANS India) में 50.50 प्रतिशत की हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है। अधिकरण के बाद कंपनी को वोटिंग अधिकारियों वाले इक्विटी शेयर भी प्राप्त होंगे।

अडानी ग्रुप ने खरीदा एक और मीडिया कंपनी

अडानी ग्रुप ने इस बार न्यूज एजेंसी आईएएनएस में मेजॉरिटी स्टेक खरीदे है। पिछले साल ही अडानी ग्रुप ने 2 मीडिया कंपनी खरीदी थी। पिछले साल मार्च में क्विंटिलॉन बिजनेस मीडिया को खरीदा था। आपको बता दें कि क्विंटिलॉन बिजनेस मीडिया  बीक्यू प्राइम डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म चलाती है। यह कहना गलत नही होगा कि इसके बाद अडानी ग्रुप की मीडिया में पकड़ और ज्यादा मजबूत हो गई है। इसके बाद दिसंबर में अडानी ग्रुप ने NDTV में 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। और अब IANS में 50.50 प्रतिशत की हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है।

मीडिया में पकड़ होगी मजबूत

अडानी ग्रुप ने (IANS India) में 50.50 प्रतिशत की हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है। खबरों की माने तो अडानी ग्रुप ने सौदे का खुलासा नही किया है। दरअसल जनवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप को काफी नुकसान उठाना पड़ा जिसके कारण अडानी के शेयर काफी गिर गये थे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अडानी हिंडनबर्ग मामले में अडानी ग्रुप को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राहत मिली थी। माना जा रहा है कि राहत मिलने के बाद ग्रुप की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026