---Advertisement---

Gold Price Today: सोने की ऊंची छलांग, पहली बार कीमत 60 हजार के पार…जानें क्या है कारण

Gold Price Today: सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में काफी बड़ा उछाल देखा गया। सोने की कीमतें सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़कर ऑल टाइम हाई 60000 के स्तर को पार गई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 20, 2023 3:26 अपराह्न

Gold Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Price Today: सोने की कीमतें पहली बार 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई है। भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सोमवार (20 मार्च) का दिन काफी शानदार रहा। सोमवार को एमसीएक्स (MCX) सोने की कारोबार की शुरुआत 60065 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के साथ शुरू हुई।

MCX पर कैसा रहा कारोबार

सोमवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमतें 59418 रुपये के स्तर पर खुली थी। मगर धीरे-धीरे ये आंकड़ा 60 हजार के पार चला गया। सोने का रेट 60418 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने के दाम में 1000 रुपये की तेजी दर्ज की गई। साथ ही चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया। कारोबार के दौरान चांदी 69000 रुपये प्रति किलो के स्तर को पार गई। फिलहाल चांदी 69100 रुपये प्रति किलो के स्तर  पर कारोबार कर रही है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

क्या है सोने के दाम बढ़ने की वजह

दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट के बीच बिकवाली का दौरा जारी है। इसके पीछे अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के डूबने को बड़ा कारण माना जा रहा है। वहीं, अब निवेशक शेयर बाजार में अपने शेयर बेचकर सोने की ओर जा रहे हैं। यही वजह है कि सोने की कीमत बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों की मौज, पे स्केल में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Sleeper Train

मार्च 12, 2026

Retail Inflation

मार्च 12, 2026

AI in Stock Market

मार्च 12, 2026

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

मार्च 12, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 12, 2026

Donald Trump

मार्च 12, 2026