---Advertisement---

Gold Rate Today: सोने-चांदी की खरीदारी का सुनहरा अवसर, जानें क्या हैं गोल्ड और सिल्वर के अपडेटेड रेट

Gold Rate Today: आज का दिन-सोने-चांदी की खरीदारी करने के लिए बेहतरीन दिन है। कल 22 कैरेट सोने की कीमतों में 400 रुपए, 24 कैरेट सोने की कीमतों में 430 रुपए और चांदी की कीमतों में 950 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 52000 ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 17, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Gold Rate Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold Rate Today: आज का दिन-सोने-चांदी की खरीदारी करने के लिए बेहतरीन दिन है। कल 22 कैरेट सोने की कीमतों में 400 रुपए, 24 कैरेट सोने की कीमतों में 430 रुपए और चांदी की कीमतों में 950 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 69000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

IBJA पर सोने-चांदी का हाल

IBJA पर कल सुबह के मुकाबले शाम को सोने की कीमत में इजाफा देखने को मिला और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कल सुबह सोने की कीमत 56343 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो शाम को बढ़कर 56428 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं कल सुबह चांदी की कीमत 65474 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो शाम को कम होकर 65389 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat) Rs. 56343
91.6  Purity (22 Carat)Rs. 51610
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 42257

सोने-चांदी का ऑलटाइम हाई

आज सोने की कीमत 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम है। बता दें कि सोने ने 02 फरवरी 2023 को अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। तब सोने की कीमत 58470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थीं जो ऑलटाइम हाई से करीब 1734 रुपए कम है। आज चांदी की कीमत 69000 रुपए प्रति किलोग्राम है और चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपए प्रति किलोग्राम है। चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10980 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती मिल रही है।

ये भी पढ़ें: दुनिया की Biggest Aviation Deal कर टाटा ने रचा इतिहास, अमेरिका की बोइंग और फ्रांस की एयरबस से खरीदेगी कुल 470 एयरक्राफ्ट

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। BIS Care App जिससे ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी शिकायत भी कर सकते हैं।

मिस कॉल देकर जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

गोल्ड के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इस नंबर पर मिसकॉल देने के कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स या जानकारी के लिए www.ibja.com या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

देश के बड़े शहरों में सोने-चांदी के दाम

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई528005760071800
मुंबई520005673069000
दिल्ली521505688069000
कोलकाता520005695069000
बंगलुरू520505678071800
हैदराबाद520005673071800
पुणे520005673069000
अहमदाबाद520505678069000
सूरत520505678069000
जयपुर521505688069000
लखनऊ521505688069000
पटना520505678069000
नागपुर520005673069000
चंडीगढ़521505688069000
भुवनेश्वर520005673071800
गुड़गांव521505688069000
गाजियाबाद521505688069000
नोएडा521505688069000

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: दुनिया की Biggest Aviation Deal कर टाटा ने रचा इतिहास, अमेरिका की बोइंग और फ्रांस की एयरबस से खरीदेगी कुल 470 एयरक्राफ्ट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 29, 2026

CM Mohan Yadav

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026