---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की कीमतों में कितना हुआ बदलाव, यहां जानें लेटेस्ट रेट्स

अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी की कीमतों में आज बदलाव देखने को मिला है। सोने-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव हुआ, यहां जानिए।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 22, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: अक्षय तृतीया आज शनिवार 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। आज के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से घर में शांति और समृद्धि आती है। वहीं, आज भी सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। IBJA पर जहां सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है तो गुड रिटर्न्स पर दोनों ही धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

IBJA पर सोने-चांदी के दाम

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 999 शुद्धता वाले सोने की बात करें तो आज 60,191 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59,950 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55,135 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45,143 रुपए और 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,212 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 999 शुद्धता वाले चांदी की कीमत 74,773 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 60,191
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 55,135
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 45,143

गुड रिटर्न्स पर सोने-चांदी के दाम

Good Returns पर आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में आज 220 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 61,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत में 200 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद सोने की कीमत 56,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी की कीमत में भी आज 200 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद कीमत 77,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: RBI Repo Rate: आरबीआई जून में लोगों को दे सकता है बड़ी राहत, महंगा लोन और बढ़ती EMI से मिलेगी निजात!

बड़े शहरों में Gold-Silver Rates Today

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई56,65061,80081,300
मुंबई56,05061,15077,600
दिल्ली56,20061,28077,600
कोलकाता56,05061,15077,600
बेंगलुरु56,10061,18081,300
हैदराबाद56,05061,15081,300
पुणे56,05061,15077,600
अहमदाबाद56,10061,18077,600
सूरत56,10061,18077,600
जयपुर56,20061,28077,600
लखनऊ56,20061,28077,600
पटना56,10061,18077,600
नागपुर56,05061,15077,600
चंडीगढ़56,20061,28077,600
भुवनेश्वर56,05061,15081,300
गुड़गांव56,20061,28077,600
गाजियाबाद56,20061,28077,600
नोएडा56,20061,28077,600

एक Missed Call से पता करें भाव

आप एक मिस्ड कॉल के जरिए भी सोने और चांदी की कीमतों पता कर सकते हैं। दोनों ही धातुओं की कीमत पता करने के लिए आप 8955664433 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। नंबर पर कॉल करने के बाद एक मैसेज आएगा, जहां सोने और चांदी की कीमत लिखे हुए होंगे। इसके अलावा अगर आप डिटेल में दोनों धातुओं की कीमत पता करना चाहते हैं तो आप India Bullion and Jewellers Association की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही Good Returns और MCX पर भी आप सोने-चांदी के दाम जान सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026