---Advertisement---

Holi Special Trains: वेटिंग टिकट का झंझट खत्म, बिहार जाने वाली इन ट्रेनों में मिलेगी कंफर्म सीट! होली से पहले भारतीय रेलवे ने कसी कमर; चेक करें रूट

Holi Special Trains: होली का त्योहार आने में महज कुछ ही दिनों का समय बच गया है। लोगों ने अपने गांव, घर का रूख करना शुरू कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 25, 2026 4:04 अपराह्न

Holi Special Trains
Follow Us
---Advertisement---

Holi Special Trains: होली का त्योहार आने में महज कुछ ही दिनों का समय बच गया है। लोगों ने अपने गांव, घर का रूख करना शुरू कर दिया है। मालूम हो कि होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपना घर का रूख करते है, खासकर यूपी, बिहार के लोग जो बाहर रहकर काम करते है। इसी को देखते हुए रेलवे ने भी कमर कस ली है। साथ ही कई रूटों पर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान कर लिया है।

नई दिल्ली पटना होली स्पेशल ट्रेन (03294) – Holi Special Trains

बता दें कि नई दिल्ली से पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 6 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक, प्रतिदिन रहेगा। इसके अगर रूट की बाक करें को यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी।

नई दिल्ली बरौनी होली स्पेशल ट्रेन (04054/04053

ट्रेन नंबर 04054 नई दिल्ली से बरौनी के लिए चलेगी. यह ट्रेन 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक रोजाना शाम 7:50 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन रात 10:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04053 बरौनी से नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह ट्रेन 22 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक रोजाना सुबह 12:45 बजे बरौनी से चलकर अगले दिन सुबह 3:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, छपरा और हाजीपुर के रास्ते से होकर चलेगी।

दिल्ली-सीतामढ़ी होली स्पेशल ट्रेन (04010/04009)

ट्रेन नंबर 04010 जो दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच चलेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी और 5 मार्च 2026 को रात 11:05 बजे दिल्ली से चलकर अगले दिन रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वहीं अगर वापसी की बात करें तो ट्रेन नंबर 04009 सीतामढ़ी से दिल्ली के बीच चलेगी। यह ट्रेन 27 फरवरी और 6 मार्च 2026 को रात 11:55 बजे सीतामढ़ी से रवाना होकर अगले दिन रात 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

कैसे करें टिकट बुक 

यात्री टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in यानि फिर Railone app की मदद से टिकट बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही रेलवे के अधिकारिक काउंटर पर जाकर भी टिकट बुकिंग की जा सकेगी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026