---Advertisement---

Ashneer Grover को Bharatpe की तरफ से कितनी सैलरी मिलती थी, सामने आई बड़ी जानकारी

Ashneer Grover: अश्नीर ग्रोवर और भारत पे के बीच जारी विवाद के मध्य उनकी सैलरी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि Bharatpe के पूर्व सह-संस्थापक और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। भारत पे की नियामक फाइलिंग में अश्नीर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 28, 2023 6:01 अपराह्न

Ashneer Grover
Follow Us
---Advertisement---

Ashneer Grover: अश्नीर ग्रोवर और भारत पे के बीच जारी विवाद के मध्य उनकी सैलरी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि Bharatpe के पूर्व सह-संस्थापक और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। भारत पे की नियामक फाइलिंग में अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर की सैलरी का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों को कितनी सैलरी मिलती थी।

अश्नीर ग्रोवर को मिली इतनी सैलरी

अश्नीर ग्रोवर ने साल 2022 के लिए कंपनी की तरफ से 1.69 करोड़ का वेतन लिया है। वहीं, उनकी पत्नी और कंपनी में हेड ऑफर कंट्रोल की जिम्मेदारी निभाने वाली माधुरी जैन ग्रोवर को 63 लाख रुपये का वेतन साल 2022 में दिया गया।

ये भी पढ़ें: UNION BUDGET 2023: मिडिल क्लास पर होम लोन और EMI का बढ़ता बोझ, आसमान छूती महंगाई के बीच क्या टैक्स स्लैब में बदलाव करेगी सरकार

कंपनी के पूर्व सीईओ को मिली 2 करोड़ से ज्यादा की सैलरी

वहीं, भारतपे की तरफ से बताया गया है कि कंपनी के पूर्व सीईओ सुहैल समीर को साल 2022 में सैलरी के तौर पर 2.1 करोड़ रुपये का वेतन दिया है। इसके साथ ही कंपनी के चेयरमैन और एसबीआई के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार को साल 2022 में 21.4 लाख रुपये की सैलरी दी गई थी। वहीं, कंपनी के फाउंडर और बोर्ड मेंबर शाश्वत नकरानी को 29.8 लाख रुपये की सैलरी दी।

साथ ही बोर्ड के अन्य मेंबर केवल हांडा को साल 2022 के दौरान कंपनी की तरफ 36 लाख रुपये का वेतन दिया गया। यहां पर आपको बता दें कि इन कर्मचारियों की कमाई में शेयर से होने वाली कमाई शामिल नहीं है। कंपनी के आंकड़े बताते हैं कि साल 2022 में शेयर से 70 करोड़ रुपये खर्च किए थे। ये आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 218 फीसदी अधिक है।

अश्नीर ग्रोवर ने लगाए ये आरोप

आपको बता दें कि अश्नीर ग्रोवर ने कंपनी के बड़े अधिकारियों के काम के बदले 315 करोड़ के शेयरों को आवंटित करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में अश्नीर ग्रोवर ने सभी सदस्यों और निवेशकों को पत्र लिखकर कहा था कि इन्हें शेयरों को आवंटित किया गया।

Also Read: MP News: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर CM शिवराज की चिंता हुई दूर, PM मोदी एक तीर से साधेंगे कई निशाने

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026