---Advertisement---

भारतीय रेलवे का नया कारनामा, सबसे कठिन रूट पर हुआ Vande Bharat Train का ट्रायल, वीडियो देख आ जाएगा मजा

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे लगातार अपनी ट्रेनों की रफ्तार और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 25, 2026 6:41 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे लगातार अपनी ट्रेनों की रफ्तार और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी कड़ी में देश के चुनौतीपूर्ण रेल मार्गों पर Vande Bharat Train के संचालन और ट्रायल को लेकर यात्रियों की दिलचस्पी बढ़ी है।

पहाड़ी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले रूट पर आधुनिक ट्रेन का परीक्षण रेलवे के लिए तकनीकी रूप से अहम माना जाता है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी केवल ट्रायल किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों यात्रियों के लिए इस रूट को खोल दिया जाएगा।

भारतीय रेलवे का कारनामा देख लोग हुए हैरान

बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे घाट सेक्शन पर ऑरेंज रंग की Vande Bharat Train गुजर रही है। सबसे खास बात है कि ऊंचाई से देखने पर यह एक सांप जैसा दिखा रहा है जो आसानी जिग-जैग मूव कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो कर्नाटक के सकलेशपुर-सुबरमण्या रोड घाट सेक्शन का है, जिसे शिराडी घाट के नाम से भी जाना जाता है। यह हिस्सा बेंगलुरु-मंगलुरु रेल मार्ग का महत्वपूर्ण सेक्शन है। हाल ही में यहां वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन किया गया था।

रेलवे के लिए क्यों अहम है यह ट्रायल?

भारतीय रेलवे देश के अलग-अलग हिस्सों में आधुनिक ट्रेनों का नेटवर्क बढ़ाने पर लगातार काम कर रहा है। ऐसे में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले रूट पर वंदे भारत जैसी ट्रेन का परीक्षण रेलवे की तकनीकी क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।

हालांकि, किसी भी रूट पर ट्रेन की अधिकतम गति केवल ट्रेन की क्षमता पर निर्भर नहीं करती। ट्रैक की स्थिति, घुमाव, ढलान, सिग्नलिंग और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित संचालन की गति निर्धारित की जाती है। माना जा रहा है कि इस रूट पर Vande Bharat Train चलने से बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

कल का मौसम 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rain Alert 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 25, 2026