---Advertisement---

Indigo: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी से टेंशन, जानें सबकुछ

IndiGo: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच IndiGo की फ्लाइट्स के किराए में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हवाई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, टिकट महंगे होने से यात्रा प्लान प्रभावित हो रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला और यात्रियों पर इसका कितना असर पड़ेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 2, 2026 11:35 पूर्वाह्न

IndiGo
Follow Us
---Advertisement---

Indigo: मीडिल ईस्ट में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है, जो कई देशों के लिए परेशानी का सबब है। कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। तो वहीं एलपीजी, पीएनजी की सप्लाई बाधित हो रही है। इसी बीच बीते दें केंद्र सरकार की तरफ से जेट फ्यूल प्राइस में इजाफा किया गया है। माना जा रहा है कि इससे हवाई यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। टिकट के लिए उन्हें ज्यादा रकम चुकानी होगी, जिसका असर सीधा जेब पर पड़ेगा। इसी बीच इंडिगो की तरफ से इसका ऐलान भी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण अपडेट

IndiGo ने हवाई किराए में बढ़ोतरी का कर दिया ऐलान

विमान कंपनी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि “एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों के कारण इंडिगो को ईंधन शुल्क में संशोधन करना पड़ा राष्ट्रीय, 1 अप्रैल 2026 इंडिगो 2 अप्रैल 2006 को 12 बजे के बाद की गई सभी बुकिंगों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर ईंधन शुल्क में संशोधन करेगी।

जाटा मॉनिटर के अनुसार, इस क्षेत्र में ईंधन की कीमतों में एक महीने से दूसरे महीने की तुलना में 130% से अधिक की वृद्धि हुई है। हालांकि, यात्रियों और विमानन उद्योग के समर्थन में, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) ने घरेलू उड़ानों के लिए उड़ानों में केवल 25% की आंशिक और चरणबद्ध वृद्धि करने का निर्णय लिया है।

इस स्पष्टता के साथ, इंडिगो ने भी अपने घरेलू ईंधन शुल्क को अलग-अलग यात्रा दूरियों के अनुसार समायोजित किया है। 2 अप्रैल 2006 को 12 बजे से की गई सभी घरेलू बुकिंगों में प्रति सेक्टर निम्नलिखित संशोधित ईंधन शुल्क शामिल होंगे”।

बढ़ा किराया देख उड़ जाएंगे यात्रियों के होश

दी जानकारी के अनुसार 0-500 किलोमीटर पर 275 रूपये, 501-1000 किलोमीटर पर – 400 रूपये, 1001-1500 किलोमीटर पर 600 रूपये, 1501-2000 किलोमीटर पर 800 रूपये, वहीं 2000 किलोमीटर के ऊपर फ्यूर चार्ज को 950 रूपये कर दिया है। वही अगर विदेशों की बात करें तो जीसीसी और मीडिल ईस्ट के 2000 किलोमीटर पर किराया 2500 कर दिया गया है तो वहीं 2000 के ऊपर किलोमीटर पर 3000 कर दिया गया है।

इसके अलावा साउथ ईस्ट एशिया और चाईना में 2000 किलोमीटर से ऊपर 3500 और 2 हजार किलोमीटर के ऊपर 5000 रूपये फ्यूल चॉर्ज बढ़ा दिया है। अफ्रीका में 5000 रूपये, ग्रीस और तुर्की के लिए किराया 7500 रूपये हो गया है। वहीं यूके और यूरोप में फ्यूल चॉर्ज बढ़कर 10 हजार रूपये हो गया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026