---Advertisement---

Lakhpati Didi Yojana:महिलाओं को बिज़नेस के लिए 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज वाला लोन, ऐसे उठाएं फायदा

Lakhpati Didi Yojana:लखपति दीदी योजना का उद्देश्य देश की 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक स्तर पर आत्मनिर्भर बनाना है। इस स्कीम की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा 15 अगस्त 2023 को की गई थी। इस योजना केन्द्र की मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 23, 2025 8:54 पूर्वाह्न

Lakhpati Didi Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Lakhpati Didi Yojana: भारत सरकार महिलाओं को आर्थिक और समाजिक तौर पर मज़बूत बनाने के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही है। इन स्कीम के ज़रिए, महिलाएं धीरे-धीरे आर्थिक और सामाजिक रूप से मज़बूत बनने की ओर बढ़ रही हैं। इस उद्देश्य के साथ सरकार ने जो स्कीम चलाई हैं, उनमें ‘लखपति दीदी योजना’ भी शामिल है। यह योजना पूरे देश में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में कई बार इस योजनाओं के उद्देश्यों और सिद्धांतों का ज़िक्र किया है। यह स्कीम महिलाओं में सेल्फ़-एम्प्लॉयमेंट को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी। देश भर में हज़ारों महिलाओं ने इस स्कीम का फ़ायदा उठाया है और अपना बिज़नेस शुरू किया है, जिससे उनके अपने परिवार को आर्थिक रूप से मज़बूती मिली है।

बिना ब्याज के 5 लाख तक का लोन– Lakhpati Didi Yojana

भारत सरकार की ‘लखपति दीदी योजना’ का उद्देश्य देश की 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक स्तर पर आत्मनिर्भर बनाना है। इस स्कीम की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा 15 अगस्त 2023 को की गई थी। इस योजना केन्द्र की मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मकसद ग्रामीण और शहरी इलाकों में रह रही महिलाओं को रोजगार की मुहिम से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से इतना सक्षम बनाना कि वे साल भर में कम से कम एक लाख रुपये तक की आमदनी आसानी से कर सकें। भारत सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत पात्र आवेदक महिला को बिना ब्याज के 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

लखपति दीदी योजना: कैसे करें आवेदन?

अगर आप भी भारत सरकार की लखपति दीदी योजना से प्रेरित हैं और अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो बिना देर किए, आपको पहले कुछ जानकारी समझ लेनी चाहिए ताकि इस स्कीम के लिए अप्लाई करने के प्रोसेस में आपको कोई और दिक्कत न आए। योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 50 साल के बीच है। लखपति दीदी योजना का लाभुक बनने के लिए सबसे पहले महिलाओं का किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना जरूरी है। इसके बाद, योजना के लिए आवेदक महिला को अपने सबसे पास के आंगनवाड़ी सेंटर, एएचजी ऑफिस, या फिर ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में जाना होगा और अपने बिज़नेस प्लान की डिटेल वाला एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। जिसके कुछ दिनों के बाद संबंधित विभाग द्वारा योजना को लेकर आगे की प्रकिया पूरी कर आपको लाभ प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Lucknow News: नवाबों के शहर में घर का सपना होगा पूरा, लखनऊ विकास प्राधिकरण दे रहा फ्लैट्स पर बंपर डिस्काउंट, चाभी लेने के लिए करना होगा ये काम

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026