---Advertisement---

Layoff 2023: Facebook के बाद Amazon कर रहा दूसरे राउंड की छटनी, 9000 कर्मचारी होंगे बेरोजगार

दुनिया का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन सेकंड राउंड की छटनी के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसा बताया जा रहा है कि, अगले कुछ हफ्तों में अमेजन अपने कई हजार कर्मचारियों को बेरोजगार करने की तैयारी कर रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 21, 2023 10:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Layoff 2023: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में आर्थिक और बैंकिंग संकट के कारण कई बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। इसी बीच एक खबर आई है कि, दुनिया का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन सेकंड राउंड की छटनी के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसा बताया जा रहा है कि, अगले कुछ हफ्तों में अमेजन अपने कई हजार कर्मचारियों को बेरोजगार करने की तैयारी कर रहा है।

9,000 कर्मचारियों की छंटनी

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन की सीईओ Andy Jassy ने इस ले -ऑफ की घोषणा की है। अमेजन अपनी दूसरे राउंड की छटनी में करीबन 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा।‌ बता दें कि, कुछ महीने पहले ही अमेजन ने अपनी वर्क फोर्स से कुल 18000 कर्मचारियों छटनी की थी। ऐसे में कंपनी एक बार फिर छटनी कर अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है।

इस सेक्शन के लोग होंगे प्रभावित

इन कर्मचारियों को अगले कुछ हफ्तों में बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी की सीईओ ने कहा कि, कंपनी ने छटनी का जो प्लान बनाया है उसमें ज्यादातर AWS, Advertising और Twitch सेक्शंस के लोग प्रभावित होंगे।

Also Read: PM Modi और जापान के प्रधानमंत्री के बीच दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग, पार्क में गोलगप्पे के साथ ठंडी लस्सी का उठाया लुफ्त

इस कारण से लिया फैसला

अमेजन के सीईओ ने आगे कहा कि, मौजूदा समय में और निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था में जो अनिश्चितता दिखाई दे रही है, उसे देखते हुए हमने अपनी लागत और हेडकाउंट को और अधिक सुव्यवस्थित करने का ऑप्शन चुना है उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में पर्याप्त मात्रा में नए कर्मचारियों को जोड़ा है। लेकिन अनिश्चित अर्थव्यवस्था ने हमें लागत और कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने के लिए मजबूर किया है।

मेटा ने भी लिया कड़ा फैसला

बैंकिंग संकट और मंदी के कारण कई बड़ी कंपनियां छटनी कर रही हैं। हाल ही में फेसबुक की मेटा कंपनी से जानकारी सामने आई थी कि, कंपनी 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों निकालेगी। बता दें कि, मेटा ने पिछले साल में करीबन 11,000 कर्मचारियों को कंपनी से निकाला था। हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया कि वह दूसरे राउंड की छटनी के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।

Also Read: Refrigerator Care Tips: दीवार के पास रेफ्रिजरेटर रखने से होते हैं ये बड़े नुकसान, जानें कितनी दूरी है जरूरी?

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026