---Advertisement---

Maharashtra Greenfield National Highway: खुशखबरी! महाराष्ट्र में बनेगा 6 लेन हाई स्पीड राजमार्ग; जानें कैसे आर्थिक विकास को मिलेगी जबरदस्त बढ़ोतरी

Maharashtra Greenfield National Highway: केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को बड़ा गिफ्ट देते हुए 6 लेन हाई स्पीड राजमार्ग की मंजूरी दे दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 19, 2025 10:39 अपराह्न

Maharashtra Greenfield National Highway
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Greenfield National Highway: केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को बड़ी सौगात दी है। बता दें कि महाराष्ट्र में 6 लेन हाई स्पीड राजमार्ग को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि पीएम मोदी का अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है, जिसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। माना जा रहा है कि Maharashtra Greenfield National Highway बनने के बाद लोगों जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, एनएच-48 और एनएच-66 (मुंबई-गोवा हाईवे) को जोड़ा जाएगा। जिससे सफर और आसाना हो सकेगा।

PM Modi ने Maharashtra Greenfield National Highway ने दी जानकारी

बता दें कि PM Modi ने सोशल मी़डिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजना को मंजूरी दे दी है, जो महाराष्ट्र में जेएनपीए पोर्ट (पगोटे) से चौक (29.219 किमी) तक 6-लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण है।

यह पीएम गतिशक्ति के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है और हमारे बंदरगाहों से और हमारे बंदरगाहों तक तेज़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। यह परियोजना मुंबई और पुणे के आसपास के क्षेत्रों के विकास को गति प्रदान करेगी”।

इन क्षेत्रों में आर्थिक विकास को मिलेगी जबरदस्त बढ़ोतरी

यह परियोजना इन कनेक्टिविटी आवश्यकताओं को संबोधित करने और जेएनपीए बंदरगाह और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को जोड़ने की रसद दक्षता में सुधार करने के लिए डिज़ाइन की गई है।परियोजना संरेखण जेएनपीए बंदरगाह (एनएच 348) (पगोटे गांव) से शुरू होता है और मुंबई-पुणे राजमार्ग (एनएच -48) पर समाप्त होता है, जबकि मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच -66) को भी जोड़ता है। नया 6 लेन Maharashtra Greenfield National Highway बंदरगाह संपर्क को बढ़ावा देगा, जिससे सुरक्षित और कुशल माल ढुलाई में मदद मिलेगी। यह परियोजना मुंबई और पुणे के आसपास के विकासशील क्षेत्रों में विकास, उन्नति और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026