---Advertisement---

आरामदायक सीट, ऑटोमेटिक दरवाजे से लैस बिहार को मिलेगी देश की दूसरी Namo Bharat Rapid Rail; इन शहरों को होगा जबरदस्त फायदा; जानें रूट

Namo Bharat Rapid Rail: बिहार को पहली और देश की दूसरी नमो भारत रैपिड रेल जल्द पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है इस ट्रेन में काम दामों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 23, 2025 1:56 अपराह्न

Namo Bharat Rapid Rail
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Rapid Rail: बिहार को पहली और देश की दूसरी नमो भारत रैपिड रेल जल्द पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पीएम मोदी कल यानि 24 अप्रैल को बिहारवासियों को कई ट्रेनों की सौगात दे सकते है, जिसमे अमृत भारत ट्रेन, Namo Bharat Rapid Rail समेत कई परियोजना शामिल है। गौरतलब है कि यह रैपिड रेल देश की दूसरी ट्रेन होने जा रही है, क्योंकि सबसे पहले इसका परिचालन गुजरात के अहमदाबाद में शुरू किया गय था। बता दें कि यह ट्रेन पटना से जयनगर के बीच चलेगी। चलिए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है कि आधुनिकता के मामले में यह ट्रेन क्यों बेस्ट है, साथ ही इससे कई शहरों के लोगों को कैसे फायदा मिलने की उम्मीद है।

बिहार को मिलेगी पहली Namo Bharat Rapid Rail की सौगात

बता दें कि गुजरात के बाद बिहार को पहली Namo Bharat Rapid Rail मिलने जा रही है, जो पटना से जयनगर के बीच चलेगी, जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में करीब 1000 से 1500 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे, वहीं माना जा रहा है कि इसका किराया भी काफी कम होगा, हालांकि किराए को लेकर अधिकारिक ऐलान होना बाकी है। बताते चले कि पटना से जयनगर जानें में करीब 7 से 8 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस ट्रेन के चलने के बाद मात्र 4 से 5 घंटे में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकते है।

नमो भारत रैपिड रेल की खासियत जान रह जाएंगे दंग

गौरतलब है कि मेड इन इंडिया Namo Bharat Rapid Rail में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होगी, जो पहले के लोकल ट्रेन में नहीं रहती थी। अगर इस रैपिड रेल की खासियत की बात करें तो इसमे आरामदायक सीट, ऑटोमेटिक दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे, कवच सुरक्षा प्रणाली, फायर सिस्टम के अलावा कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी, जो यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं तो प्रदान करेंगी ही साथ ही 7 घंटे का समय मात्र 4.5 घंटे में पूरा हो सकेगा।

Namo Bharat Rapid Rail चलने से इन शहरों को होगा जबरदस्त फायदा

बता दें कि पटना से जयनगर के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल के कई स्टेशनों पर ठहराव होंगे। अगर इस ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ट्रेन पटना से चलकर मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा होते हुए जयनगर पहुंचेगी। माना जा रहा है कि इन ट्रेनों के चलने के बाद पटना से इन शहरों की दूरी तो कम होगी ही, साथ ही जबरदस्त फायदा भी मिलेगा, क्योंकि लोग आसानी से एक शहर से दूसरे में काम करने वालों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026