---Advertisement---

Namo Bharat Train: दिल्ली से हरिद्वार की दूरी मात्र इतने मिनटों में होगी पूरी, धामी सरकार ने दी मंजूरी, रूट देख खिल उठेगा चेहरा

Namo Bharat Train: दिल्ली से ऋषिकेश के लिए नमो भारत ट्रेन के संचालन को लेकर सर्वे करने के लिए धामी सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 19, 2026 3:59 अपराह्न

Namo Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Namo Bharat Train: दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने में अभी करीब 4 से 5 घंटे का समय लगता है। लेकिन अगर आप से कहा जाए की आने वाल कुछ सालों में इसकी दूरी मात्र 2 से 3 घंटे की हो जाएगी तो क्या आप यकीन करेंगे? बता दें कि दिल्ली से ऋषिकेश के लिए Namo Bharat Train को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि अभी रैपिड रेल का संचालन दिल्ली से मेरठ के बीच किया जा रहा है।

वहीं अब मेरठ से ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए धामी सरकार ने मंजूरी दे दी है और जल्द ही मंजूरी मिल सकती है। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो इसका डीपीआर भी तैयार किया जाता है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में इससे लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही मात्र 1 दिन के अंदर दिल्ली से ऋषिकेश और हरिद्वार का आवागमन हो जाएगा।

मात्र इतने मिनटों में सफर होगा पूरा

दिल्ली से हरिद्वार के बीच प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को उत्तराखंड और एनसीआर के लिए एक बड़ी परिवहन क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। यदि परियोजना तय योजना के अनुसार आगे बढ़ती है तो लाखों यात्रियों को तेज और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी, जबकि उत्तराखंड के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ होगा। वहीं अगर रूट की बात करें तो करीब 150 किलोमीटर यह लंबा रूट रहेगा।

वहीं दिल्ली से इसकी दूरी करीब 2.5 से 3 घंटे की रह जाएगी। अगर Namo Bharat Train की बात करें तो यह 120 से 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

क्या होगा Namo Bharat Train का रूट

दिल्ली से हरिद्वार के लिए नमो भारत (RRTS) का विस्तार अभी प्रस्तावित चरण में है। अभी आधिकारिक DPR और अंतिम रूट मंजूर नहीं हुआ है, लेकिन प्रस्तावित कॉरिडोर दिल्ली–मेरठ RRTS को आगे हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने का है। अगर रूट की बात करें तो दिल्ली (साराय काले खां), गाजियाबाद, मेरठ, मोदीपुरम, दौराला / सकौती, खतौली, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार और ऋषिकेश (लक्ष्मण झूला क्षेत्र तक विस्तार का भी प्रस्ताव है।

हालांकि अधिकारिक तौर पर इस रूट को मंजूरी तो नहीं मिली लेकिन माना जा रहा है। अगर सबकुछ अच्छा रहा तो यात्रियों एक अलग और सुखद अनुभव मिल सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026