---Advertisement---

New GST Rule On Apartment: फ्लैट में रहने वालों के लिए बुरी खबर! अब मेंटेनेंस के नाम पर देना होगा ज्यादा पैसा; जान ले नियम नहीं तो बढ़ जाएगी मुसीबत

New GST Rule On Apartment: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू जैसे शहर में ऊंची इमारतों और फ्लैट में रहने वालों को अब ज्याादा पैसा खर्च करना होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 13, 2025 11:08 अपराह्न

New GST Rule On Apartment
Follow Us
---Advertisement---

New GST Rule On Apartment: अगर आप भी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू जैसे शहर में ऊंची इमारतों में रहते है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है, दरअसल अब मेंटेनेंस के नाम पर फ्लैट में रहने वाले लोगों को ज्यादा पैसा देना होगा। रिपोर्टों के अनुसार, जो अपार्टमेंट मालिक रखरखाव शुल्क के रूप में प्रति माह 7,500 रुपये से अधिक का भुगतान करते हैं, अब उनका महीने का खर्च और बढ़ जाएगा। चलिए आपको बताते है सरकार द्वारा इस नए नियम के बारे में,

New GST Rule On Apartment नियम किन फ्लैटों पर होगा लागू

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, यदि किसी हाउसिंग सोसाइटी (आरडब्ल्यूए) का वार्षिक कारोबार 20 लाख रुपये से अधिक है और एक व्यक्तिगत फ्लैट मालिक रखरखाव के रूप में प्रति माह 7,500 रुपये से अधिक का भुगतान करता है, तो केवल 7500 रुपये से अधिक की राशि पर नहीं, बल्कि पूरी रखरखाव राशि पर 18% जीएसटी लागू होगा। हालांकि यह नियम सभी फ्लैटों पर लागू नहीं होगा। यह नियम उनपर ही लागू होगा जिनका मेंटेनेंस चार्च 7500 से ज्यादा होगा। मालूम हो कि दिल्ली, गुरूग्राम, नोएडा, बेंगलुरू समेत कई प्रमुख शहरों में रहना पसंद कर रहे है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में लगभग 5 मिलियन लोग अपार्टमेंट में रहते हैं, और मैसूरु, मंगलुरु, हुबली और बेलगावी जैसे शहरों में कम से कम 4 मिलियन लोग अपार्टमेंट में रहते हैं।

फ्लैट में रहने वाले को कितना देना होगा जीएसटी

जीएसटी दर को लेकर भी फ्लैट में रहने वालों के मन में कई तरह के सवाल है कि मेंटेनेंस पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा या 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। इसलिए, अगर कोई हाउसिंग सोसाइटी 20 लाख रुपये जमा करती है, तो उसे हर साल 3.6 लाख रुपये जीएसटी देना होगा। 10 साल में यह 36 लाख रुपये हो जाता है। इसके अलावा, विशेषज्ञों के अनुसार, रिटर्न दाखिल करने और अन्य कागजी कार्रवाई के लिए ऑडिटर को नियुक्त करने पर सालाना 1 से 2 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026