---Advertisement---

गुड न्यूज! Noida International Airport आने वाले यात्रियों को मिलेगी 24 घंटे Uber की सुविधा; पैसेंजर्स को ऐसे होगा जबरदस्त फायदा; जानें पूरी डिटेल

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का जल्द शुभारंभ होने जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 29, 2025 11:04 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े और बेहद खूसबूरत एयरपोर्ट का जल्द शुभारंभ होने जा रहा है, जी हां हम बात कर रहे है जेवर में स्थिति नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट के बारे में, हालांकि इसके संचालन में आ रही लगातार देरी एक परेशानी का सबब बनी हुई है, जानकारी के मुताबिक Noida International Airport का काम लगभग पूरा हो चुका है, वहीं लाइसेंस के लिए डीजीसीए को आवेदन भी कर दिया है और माना जा रहा है कि जुलाई में इस एयरपोर्ट की शुरूआत हो सकती है। इसी बीच इससे जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी और Uber साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Noida International Airport आने वाले यात्रियों को मिलेगी 24 घंटे Uber की सुविधा

वैसे तो एयरपोर्ट पर कैब और ऑटो, टैक्सी की सुविधा होती है, लेकिन कई बार यात्री रात को 1 -2 बजे भी जानें के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचते है, जहां उन्हें कई बार मोटी रकम देनी पड़ जाती है। नोएडा एयरपोर्ट ने भारत की पॉपुलर राइड-हेलिंग कंपनी Uber के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक इस डील के बाद एयरपोर्ट के बाहर खास पिक-अप जोन बनाए जाएंगे, जहां से लोग आसानी से अपनी राइड ले सकेंगे। यानि अब यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, साथ ही ड्राइवर अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। गौरतलब है कि इससे भारी संख्या में यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है, साथ ही नोएडा आना जाना और आसान हो जाएगा।

डील कंफर्म होने के बाद क्या बोला Uber

उबर इंडिया और साउथ एशिया के बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर अर्नब कुमार ने इस डील के बाद कहा कि “हमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। हमारा लक्ष्य है कि यात्रियों को एक स्मूद और टेक्नोलॉजी से भरपूर अनुभव मिले, जिसमें ग्राउंड सपोर्ट और आसान बुकिंग शामिल है”, साथ ही Noida International Airport के सीईओ ने कहा कि “हमारा मकसद है कि यात्रियों का पूरा सफर – घर से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से घर तक आसान और आरामदायक हो। उबर जैसी ऐप-बेस्ड टैक्सी सर्विस की मदद से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद ट्रांसपोर्ट मिले”। इसके अलावा यात्रियों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। इससे रियल-टाइम ट्रैकिंग, कैशलेस पेमेंट, सेफ्टी फीचर्स, कई राइड ऑप्शन्स और 24/7 सर्विस मिलेगी। दिन हो या रात, उबर की गाड़ियां हमेशा लोगों को मिलेगी, ताकि लोगों को कभी इंतजार नहीं करना पड़ें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026