---Advertisement---

Paytm: बड़ी खबर! आरबीआई के एक्शन के बीच पेटीएम ने लिया बड़ा फैसला, यह समझौते किए खत्म; जानें पूरी खबर

Paytm: आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम की मुसबीत कम होने का नाम नही ले रही है। आपको बता दें कि पेटीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक अहम जानकारी दी है। गौरतलब है 26 फरवरी को, पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2024 11:50 पूर्वाह्न

Paytm
Follow Us
---Advertisement---

Paytm: आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम की मुसबीत कम होने का नाम नही ले रही है। आपको बता दें कि पेटीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक अहम जानकारी दी है। गौरतलब है 26 फरवरी को, पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं इसके बाद बैंक के बोर्ड का पुनर्गठन किया गया था।

Paytm ने एक्स पर जानकारी दी

पेटीएम ने अपने सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सेबी (सूचीबद्धता दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के विनियमन 30 के अनुसार, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि, कंपनी के निदेशक मंडल 01 मार्च, 2024 को सुबह 07:28 बजे। (आईएसटी) ने सर्कुलेशन के माध्यम से अपनी सहयोगी इकाई, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के साथ विभिन्न अंतर-कंपनी समझौतों को बंद करने की मंजूरी दे दी है”।

“इसके अलावा, पीपीबीएल के शेयरधारक अपने शेयरधारकों से स्वतंत्र, पीपीबीएल के शासन का समर्थन करने के लिए शेयरधारक समझौते (एसएचए) को सरल बनाने पर सहमत हुए हैं। OCL के बोर्ड ने 1 मार्च, 2024 को समझौतों को समाप्त करने और SHA में संशोधन को मंजूरी दे दी”।

Paytm
Paytm

15 मार्च 2024 के बाद Paytm पेमेंट बैंक की सेवाएं काम नही करेंगी

बता दें कि लगातार गैर अनुपालन और चल रही सामग्री पर्यवेक्षी चिंताओं के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई के बाद Paytm को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरबीआई की तरफ से कार्रवाई के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में नई जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया गया था। हालांकि बाद में इसकी समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Kisan Yojana

अप्रैल 29, 2026

Vande Bharat Train

अप्रैल 29, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 29, 2026

Lucknow News

अप्रैल 29, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 29, 2026

Petrol-Diesel-Price-Hike

अप्रैल 29, 2026