---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: बढ़ती महंगाई के बीच क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां जानिए ताजा रेट

Petrol and Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज यानी 13 जनवरी को तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनी द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आज कोई भी फेरबदल देखने को नहीं मिला है। सुबह की अपडेट के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 13, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आज यानी 13 जनवरी को तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। सरकारी तेल कंपनी द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आज कोई भी फेरबदल देखने को नहीं मिला है। सुबह की अपडेट के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया है उनकी कीमत जस के तस बनी हुई है।

शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

बता दें कि तेल कंपनियां सुबह 6 बजे प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दामों को जारी करती हैं। इस अपडेट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है वहीं डीजल 89.62 पर चल रहा है। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा की बात की जाए तो, नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपए और डीजल 89.96 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल की कीमत 94.72 रुपए पर चल रही है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102. 63 रुपए चल रहे हैं और वहां पर डीजल 94.24 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

Also Read: Weather News: हो जाए सावधान! उत्तर भारत में पड़ने वाली है खून जमा देने वाली ठंड, दिल्ली में बारिश भी दिखाने लगी सितम

इस तरह जानिए पेट्रोल और डीजल की कीमत

भारतीय तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। हर रोज सुबह 6 बजे नए रेट लागू किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप पेट्रोल और डीजल के दामों को घर पर बैठकर आसानी से देखना चाहते हैं तो, आप इंडियन ऑयल के कस्टमर आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 92249 92249 नंबर पर और बीपीसीएल के कस्टमर आर एस पी व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेज कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: Ration Card Update: अब हर महीने मिलेगा 35 किलो मुफ्त अनाज, सरकार के इस फैसले से झूम उठे लाभार्थी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026