---Advertisement---

Petrol Diesel Price: धनतेरस के मौके पर कच्चे तेल की कीमतों हुई बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Price: धनतेरस के पर्व पर जानें दिल्ली से मुबंई तक के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 10, 2023 6:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price : जैसा कि सभी को मालूम है कि हर रोज तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव करती हैं। और उनमें बदलाव करने के बाद हर रोज सुबह 6:00 बजे कीमतों को निर्धारित करती है जिसके बाद फिलिंग स्टेशंस को इसके बारे में सूचना दी जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि तेल कंपनियों की तरफ से तय की गई कीमतों पर ही पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल बेचा जाता है।

तेल कंपनियां करती हैं भाव तय

अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिरकार कौन और कैसे पेट्रोल और डीजल के दामों को तय करता है। तो हम आपको बता दें कि भारतीय तेल कंपनियों जैसे की इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ही पेट्रोल और डीजल के दाम निर्धारित करती हैं। और उनकी तरफ से ही निर्धारित किए गए दामों के आधार पर बाजार में पेट्रोल डीजल बेचा जाता है। इसके साथ ही कस्टमर जब चाहें तब इन कंपनियों की वेबसाइट पर कस्टमर केयर नंबर, मोबाइल एप्स और टोल फ्री नंबर के जरिए रोजाना पेट्रोल डीजल के दामों की जानकारी ले सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल डीजल का सीधा रिश्ता आम लोगों से होता है ऐसे में आम जनता को इसके बारे में सही जानकारी होना अनिवार्य है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उछाल आए या फिर उनकी कीमतों में गिरावट आए। इससे घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम कई महीनो से स्थिर है। बता दें कि देशभर में 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी।

पेट्रोल डीजल के दामों में नहीं है कोई बदलाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों की बात करें, तो एक बार फिर से उनमें तेजी देखने को मिली है। बता दें कि आज WTI और ब्रेट क्रूड में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसकी वजह से उनके कारोबार में भी काफी तेजी है। बता दें कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नेट रेट जारी कर दिए हैं।
राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तो वहीं डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से लोग खरीद रहे हैं।


मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
गुरुग्राम में पेट्रोल 96.93 रुपये और डीजल 89.80 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

ऐसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आप किस तरह से अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दामों के बारे में जानकारी ले सकते हैं तो आपको बता दें कि आप इंडियन ऑयल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप इनके हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज करके कीमत के बारे में पता कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026