---Advertisement---

Petrol Diesel Price: इन शहरों में मंहगा हुआ पेट्रोल , जानें SMS के जरिए कैसे चेक करें अपने शहर के ईंधन की कीमत

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए पेट्रोल डीजल के नई कीमतें जारी कर दी है। बता दें कि, मौजूदा समय में क्रूड ऑयल की कीमतें 78 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इसी के साथ डब्लूटीआई क्लोज ऑल की बात की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 10, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 10, 2023 9:33 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए पेट्रोल डीजल के नई कीमतें जारी कर दी है। बता दें कि, मौजूदा समय में क्रूड ऑयल की कीमतें 78 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इसी के साथ डब्लूटीआई क्लोज ऑल की बात की जाए तो ये 73.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में अगर भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों के बारे में बात करे तो यहां ईंधन के प्राइस बदलाव नहीं देखा गया है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों की बात की जाए तो यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ कोलकाता में भी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर चल रही है। वहीं मुंबई में आज 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बन रहा है। इसी के साथ चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।

ऐसे में अगर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की बात की जाए तो, यहां पेट्रोल तेल की कीमतों में एक पैसे की बढ़ोतरी हुई है मौजूदा समय में यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं गोरखपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 61 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई। गोरखपुर में 1 लीटर पेट्रोल 97.07 रुपए और डीजल 59 से बढ़कर 90.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ अगर बिहार की राजधानी पटना की बात की जाए तो, यहां पर तो डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला। पटना में 1 लीटर पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: Monsoon Rain: उत्तर से पश्चिम तक बारिश का कहर, पहाड़ों में तबाही, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, 13 लोगों की मौत

इस तरह देखें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई खेलते जारी की जाती है। ऐसे में अगर आप हर रोज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Also Read: Punjab News: मूसलाधार बारिश ने पंजाब के लोगों की बढ़ाई मुश्किल, मदद के लिए CM Mann ने उठाए जरुरी कदम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जून 21, 2026

Namo Bharat Train

जून 19, 2026

US-Iran Peace Deal

जून 19, 2026

US-Iran Deal

जून 15, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 14, 2026

जून 14, 2026