---Advertisement---

Petrol Diesel Price: पटना समेत नोएडा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम, यहां देखें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6‌ बजे सरकारी कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं। ऐसे में तेल कंपनियों ने सोमवार को भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद आज देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 29, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6‌ बजे सरकारी कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं। ऐसे में तेल कंपनियों ने सोमवार को भी पेट्रोल डीजल के दाम जारी किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद आज देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है। आपको बता दें कि, पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजों के जुड़ने के बाद लगभग दोगुने हो जाते हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

ऐसे में अगर हम देश के महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में बात करें तो, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। इसी के साथ कोलकाता में भी पेट्रोल के दाम 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रूपए और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

इसी के साथ अगर बिहार की राजधानी पटना की बात की जाए तो, पटना में आज पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हो कर 107.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्ता होकर 96.26 रुपए और डीजल 30 पैसे गिर कर 89.45 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल पंप पर बिक रहा है। वहीं नोएडा में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई। मौजूदा समय में नोएडा में पेट्रोल 96.67 और डीजल 89.84 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

Also Read: Noida EPFO News: ईपीएफओ की नई पहल, निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम में फंड और शिकायतों का होगा समाधान

इस तरह आसानी से पता करें पेट्रोल-डीजल के रेट्स

सरकारी कंपनियों द्वारा हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी आसानी से अपने घर में बैठकर पेट्रोल डीजल के दाम पता करना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249, एचपीसीएल (HPCL) के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122, बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर एसएमएस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरे बाबा रामदेव, बृजभूषण सिंह पर दे दिया ये बड़ा बयान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026