---Advertisement---

PM Kisan Yojana के लाभार्थियों की होगी बल्ले-बल्ले, 6000 की जगह अब अन्नदाताओं को मिलेंगे इतने रूपये, इन बातों को ना करें इग्नोर

PM Kisan Yojana को लेकर एक बड़ी खबरे सामने आ रही है। जिसे सुन किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठेंगे। साथ ही जबरदस्त फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 29, 2026 5:40 अपराह्न

PM Kisan Yojana
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में से PM Kisan Yojana को लेकर एक बड़ी खबरे सामने आ रही है। जिसे सुन किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठेंगे। मालूम हो कि इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को साल में 6000 रूपये की धनराशि तीन बार में दी जाती है। इसी बीच इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अब किसानों को 6000 की जगह 9000 रूपये की धनराशि दी जाएगी। जी हां आपने सही सुना, चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

PM Kisan Yojana के लाभार्थियों की होगी बल्ले-बल्ले

दरअसल पश्चिम बंगाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बड़ी ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो केंद्र और राज्य मिलकर हर किसान के खाते में किसान सम्मान निधि के तहत 9000 रुपये सीधे ट्रांसफर करेंगे। अभी इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं, जो तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

पीएम मोदी ने डबल इंजन सरकार की बात करते हुए कहा कि इससे किसानों को ज्यादा फायदा मिलेगा और बीच में दलालों की भूमिका खत्म हो जाएगी। यानि अगर बंगाल में बीजेपी सरकार बनती है तो किसानों को 6000 रूपये की जगह 9 हजार रूपये मिलेंगे।

इन कारणों से रूक सकता है योजना का पैसा

तुरंत करवाएं ई-केवाईसी – अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है या फिर आपको याद नहीं है तो आपको तुरंत इसको करवा लेना चाहिए। अगर ई-केवाईसी नहीं होती है तो हो सकता है कि 2000 रूपये की धनराशि अन्नदाता के खाते में ना पहुंचे। दरअसल आपको अपना आधार से मोबाइल नंबर और अकाउंट लिंक करवाना होता है। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ई-केवाईवसी कराई जाती है। इस प्रक्रिया को बैंक में या फिर किसी भी ग्राहक केंद्र पर करवा सकते है।

लैंड वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य – अगर आप PM Kisan Yojana के पात्र है और आपने अभी तक लैंड वेरिफिकेशन नहीं करवाया है तो आपको ये काम तुरंत करवा लेना चाहिए, ताकि जब इसकी जांच की जाए तो पता चल सके कि आपका खेत उपजाऊ है और उसपर खेती होती है। इस प्रक्रिया को भी पूरी नहीं करने पर कई बार इस योजना का पैसा रूक जाता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026