---Advertisement---

नए साल पर जम्मू कश्मीर के लोगों को मिलेगा खास तोहफा, दिल्ली से कश्मीर के बीच दौड़ेगी Rajdhani Express; जानें पूरी डिटेल

Rajdhani Express: जल्द ही जम्मू कश्मीर के लोगों को खुशखबरी मिलने वाली है। रेल माध्यम से अब श्रीनगर से अब सीधे दिल्ली तक कनेक्टिविटी हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 7, 2024 1:24 पूर्वाह्न

Rajdhani Express
Follow Us
---Advertisement---

Rajdhani Express: नए साल के मौके पर जम्मू कश्मीर के लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक रेलवे नए साल के मौके पर दिल्ली से कश्मीर के बीच Rajdhani Express चलाने का विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक रेलवे 26 जनवरी को दिल्ली से श्रीनगर के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना बना रही है। नए साल में नई दिल्ली और श्रीनगर के बीच सीधी राजधानी एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। कटरा और संगलदान के बीच रेलवे ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है।

इस स्टेशनों से होकर गुजरेगी Rajdhani Express

आपको बताते चले कि दिल्ली से श्रीनगर के बीच प्रस्तावित रूट पर रेलवे Rajdhani Express चलाने की सोच रहा है। वहीं अगर स्टेशन की बात करें यह दिल्ली से लुधियाना, जम्मूतवी होते हुए यह बनिहाल तक चलेगी। गौरतलब है कि इसका परिचालन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के तहत किया जाएगा। जो सीधा कश्मीर को जोड़ती है। बता दें कि श्रीनगर तक राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन के बाद एक छोड़ से दूसरे छोड़ पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।

जम्मू कश्मीर पहुंचना हो जाएगा और आसान

नई दिल्ली से कटरा तक ट्रेनों का परिचालन जारी है. दूसरी ओर, बारामुला और संगलदान के बीच ट्रेनें चल रही हैं। अब संगलदान और कटरा के बीच दोनों रेल परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है, जिस पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर बारामूला और श्रीनगर सीधे नई दिल्ली से जुड़ जाएंगे। लोग ट्रेन से श्रीनगर जा सकेंगे। फिलहाल लोगों के लिए श्रीनगर जाने का एकमात्र बेहतर विकल्प हवाई जहाज है, जो काफी महंगा है। गौरतलब है Rajdhani Express और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन के बाद महज 13 से 14 घंटों में दिल्ली से श्रीनगर के बीच का सफर पूरा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026