---Advertisement---

RBI: इन बैंकों में लावारिस पड़ा है बेहिसाब पैसा, जानिए इस राश‍ि को बैंक से कैसे करें प्राप्‍त

कई बैंकों में अलग-अलग ऐसे खाते हैं जिनमें कई सालों से कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं किया गया है। इन खातों में बिना दावे वाली कई हजार करोड़ की राशियां पड़ी हुई है। ऐसे में आप कॉमन पोर्टल के जरिए आप जल्द बैंकों में पड़े लावारिस पैसे के बारे में पता कर सकेंगे।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 6, 2023 4:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

RBI: बैंकों में लंबे समय से खाता होने के बावजूद भी अगर आपने कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया है तो यह खबर आपके लिए है। कॉमन पोर्टल के जरिए आप जल्द बैंकों में पड़े लावारिस पैसे के बारे में पता कर सकेंगे। अलग-अलग बैंकों में बड़ी संख्या में ऐसे खाते हैं जिनमें सालों से किसी तरह का लेन-देन नहीं हुआ है। आरबीआई ने कई नए ऐलान किए हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने किया नया ऐलान

कई बैंकों में अलग-अलग ऐसे खाते हैं जिनमें कई सालों से कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं किया गया है। इन खातों में बिना दावे वाली कई हजार करोड़ की राशियां पड़ी हुई है। इस पैसे का पता लगाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक सेंट्रलाइज्ड पोर्टल शुरू किया है। इस कॉमन पोर्टल के जरिए आप जल्द बैंक में पड़े लावारिस पैसों के बारे में जान सकेंगे। अलग-अलग बैंकों में कई बड़ी संख्या में ऐसे अनेकों खाते हैं। जिनमें सालों से किसी भी प्रकार का लेन-देन नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 2023 तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए आरबीआई को करीब 35000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है। जिनमें पिछले 10 साल से किसी तरह का लेन-देन नहीं किया गया है।

Also Read: महंगी कंपनियों को पछाड़ Skoda की इस सस्ती कार को मिला सेफेस्ट कार का तमगा, देखें फीचर्स और लुक

इस तरह प्राप्त करें पैसा

आरबीआई गवर्नर ने मौजूद वित्तीय वर्ष में पहली एमटीसी के नतीजों की घोषणा करते हुए यह कहा कि,  लाभार्थियों की व्यापक तरीके से बढ़ाने और उनमें सुधार लाने के लिए पोर्टल बनाने का फैसला किया गया है। इस पोर्टल के जरिए विभिन्न बैंकों में जमा दावे की राशि का पता लगाया जा सकेगा। यदि किसी बैंक में आपका पैसा पड़ा हुआ है जिसे आप भूल गए हैं। इस पोर्टल के द्वारा आप इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद बैंक के ब्रांच में जाकर आप क्लेम फॉर्म भर के अपने पैसे प्राप्त कर सकते हैं।

एसबीआई के पास है सबसे ज्यादा अनक्लेमड अमाउंट

आरबीआई द्वारा किए गए नए ऐलान में बताया गया है कि, अगर आपके पास कोई लावारिस पैसा हैं। तो इसकी जानकारी आप बहुत आसानी से लगा सकते हैं। इसकी जानकारी के लिए आप हर बैंक की वेबसाइट पर जांच कर सकते हैं। इसलिए आरबीआई ने सभी बैंकों के लिए कॉमन पोर्टल बनाने का निश्चय किया है। इसकी सहायता से आप एक ही बार में सभी बैंकों में लावारिस पैसों के बारे में पता लगा सकते हैं। हाल ही में संसद में बयान दिया गया जिसके अनुसार पब्लिक सेक्टर के बैंकों में करीब 35,000 करोड़ रुपए की लावारिस राशि को आरबीआई को ट्रांसफर किया गया है। यह राशि 10 साल या इससे ज्यादा समय से निष्क्रिय खातों में पड़ी हुई थी। सबसे ज्यादा 8,086 करोड़ रुपए एसबीआई भारतीय स्टेट बैंक में जमा है। पंजाब नेशनल बैंक मैं इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 5,340 करोड़ रुपए बिना दावे वाली राशि जमा है। इसके बाद केनरा बैंक में 4,558 करोड़ रुपए और बैंक ऑफ बड़ौदा में 3,904 करोड़ रुपए निष्क्रिय खातों में जमा है।

Also Read: Shehnaaz Gill का यह अंदाज नहीं देखे होंगे आप, एयरपोर्ट लुक से खुद को साबित किया परफेक्ट फैशनिस्टा

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026