---Advertisement---

Stock Market Today: मजबूत शुरुआत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 60000 पार तो निफ्टी 80 अंक उछला

Stock Market Today: मंगलवार को घरेलू बाजार की अच्छी शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी तेज देखी गई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 11, 2023 10:17 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार की शानदार शुरुआत रही। दोनों ही प्रमुख बाजारों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स करीब 200 अंकों की बढ़त के खुला और निफ्टी में भी हल्की सी तेजी देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के बाद 60.066 के स्तर को पार कर गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 80 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17700 के स्तर को पार कर गया।

कैसे खुला आज का बाजार

कारोबारी सत्र के दूसरे दिन ग्लोबल संकेत अच्छे रहे और इसी वजह से घरेलू बाजार में हरियाली देखने को मिली। इसका असर दोनों बाजारों पर साफतौर पर नजर आया। करीब 200 अंकों की तेजी के साथ ही सेंसेक्स 60.066 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी तरफ, निफ्टी भी हरे निशान के साथ ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

बीएसई और एनएसई का हाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 में से करीब 25 शेयर मजबूत स्थिति में ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि 5 शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 में से 44 शेयर हरे निशान के साथ ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि 6 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

किस सेक्टर में है सबसे अधिक तेजी

मंगलवार को सेक्टर वाइस इंडेक्स देखें तो आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्र में तेजी देखी जा रही है। इसमें सबसे अधिक तेजी पीएसयू बैंकिंग सेक्टर और रियल्टी सेक्टर में देखी जा रही है। रियल्टी सेक्टर में 1.08 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है।

सेंसेक्स के इन शेयर में तेजी

सेंसेक्स के एसबीआई, कोटक बैंक, मारुति, आईटीसी, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व के शेयर में तेजी देखी जा रही है।

बीते कारोबारी दिन का हाल

बीते कारोबारी दिन यानि कि सोमवार को सेंसेक्स में 150 अंकों की तेजी के साथ अच्छी स्थिति में खुला था। वहीं, निफ्टी भी 17600 के लेवल को पार कर गया था। उधर, सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में भी हरे निशान के साथ शुरुआत हुई थी। एशियाई बाजारों में पिछले कारोबारी दिन उछाल देखा गया था।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026