---Advertisement---

Stock Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, निफ्टी 17600 के नीचे तो सेंसेक्स 60000 से फिसला

Stock Market Today: घरेलू बाजार की बुधवार को खराब शुरुआत हुई। देश के दोनों प्रमुख बाजारों में सुस्ती देखने को मिली। सेंसेक्स 60000 से नीचे फिसल गया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 19, 2023 10:14 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 19, 2023 4:20 अपराह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन यानि कि बुधवार को बाजार की शुरुआत खराब रही। वैश्विक बाजारों में धीमी रफ्तार का असर साफ तौर पर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। सेंसेक्स में 168 अंकों की गिरावट देखी गई। वहीं, दूसरी ओर, निफ्टी भी 17600 के नीचे कारोबार कर रहा है।

कैसे खुला बुधवार का बाजार

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को खासे दबाव के साथ ओपन हुआ। बीएसई का सेंसेक्स करीब 168 अंक गिरकर 60000 के लेवल के नीचे ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में सेंसेक्स 59642 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा है। निफ्टी 17600 के स्तर से नीचे फिसलकर ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

बीएसई और एनएसई के शेयरों का हाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 में से सिर्फ 9 शेयर ही हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 21 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 में से केवल 15 शेयर ही अच्छी स्थिति के साथ ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि 35 शेयरों में कमजोरी देखी जा रही है।

सेंसेक्स के इन शेयरों में उछाल

सेंसेक्स के कुछ शेयरों में तेजी देखी जा रही है। इसमें भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

निफ्टी के शेयरों का हाल

एनएसई के निफ्टी में मीडिया, हेल्थकेयर, आईटी, ऑयल एंड गैस और एफएमसीजी के इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, मेटल और पीएसयू बैंकों के शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।

एशियाई बाजार में सुस्ती

आज बुधवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज (SGX निफ्टी) में हल्का सा दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं, ग्लोबल स्तर पर भी बाजारों में अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में इसका असर सीधे तौर पर भारतीय घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026

Vande Bharat Train

सितम्बर 19, 2026