---Advertisement---

Sugar Export: बासमती चावल के बाद चीनी एक्सपोर्ट पर लग सकता है बैन, दुनिया में दिखेगा इसका असर

Sugar Export: देश में महंगाई से जनता का बुरा है। ऐसे में अब बड़ी खबर चीनी निर्यात को लेकर आ रही है। खबरों की मानें तो केंद्र सरकार चीनी के निर्यात पर भी बैन लगा सकती है।देखा जाए तो पिछले एक महीने में केंद्र सरकार बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।0

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 24, 2023 2:45 अपराह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 4:07 अपराह्न

Sugar Export
Follow Us
---Advertisement---

Sugar Export: देश में महंगाई से जनता का बुरा है। ऐसे में केंद्र सरकार इसको कंट्रोल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। देखा जाए तो पिछले एक महीने में केंद्र सरकार बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं बढ़ते प्याज के दामों के चलते विदेश निर्यात (Export) पर 40 फीसदी अधिक शुक देय का नियम लगा दिया। दरअसल इसके पीछे का कारण महंगाई है। सरकार इसे कंट्रोल करने के लिए ऐसा कदम उठा रही है। ऐसे में अब बड़ी खबर चीनी निर्यात को लेकर आ रही है।  खबरों की मानें तो केंद्र सरकार चीनी के निर्यात पर भी बैन लगा सकती है। 

गन्ने की फसल को बेमौसम बारिश ने किया बर्बाद

भारत में हरी सब्जी से लेकर दाल, मसालों, फलों के दामों में आग लगी हुई है। इसका मुख्य कारण यह है, कि इस बार किसानों की फसलों को पहले तो कीट-पतंगों ने अपना निशाना बनाया। इसके बाद बेमौसम बारिश ने किसानों की खड़ी फसल बर्बाद कर दी। इन फसलों में गन्ना, चावल, टमाटर, आलू समेत तमाम तरह के फसल शामिल है। ऐसे में देखा जाए तो इस बार इन फसलों की पैदावार भी कम हुई है। ठन्डे घरों में पर्याप्त मात्रा में न टमाटर थे और न ही फलों में सेब। ऐसे में महंगाई बढ़ना लाजमी था।

चीनी निर्यात को लेकर भारत सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

मामला महंगाई का नहीं बल्कि कम पैदावार को लेकर है। बता दें कि चीन और भारत दुनिया के दो सबसे बड़े गन्ना उत्पादक देश है। ऐसा नहीं है, कि बेमौसम बारिश की मार सिर्फ भारत और यहां  झेल रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें यही हाल कुछ ड्रैगन चीन का है। ऐसे में चीनी की दर देश में कही बढ़ न जाए इसके लिए केंद्र सरकार बहुत जल्द एक्सपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों की मानें तो चीनी बैन को लेकर ऐसा फैसला 7 साल पहले भारत सरकार ने लिए था। अब इसमें खबर है, कि अक्टूबर माह में शुरू होने वाले नए सीजन में ऐसा फैसला आ सकता है। इसमें गौर करने वाली बात यह है, कि यदि भारत सरकार ऐसा कदम उठाती है, तो इसका सीधा असर ग्लोबल मार्केट पर पड़ेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026