---Advertisement---

Onion Price Hike: टमाटर के बाद खून के आंसू रुला रहा प्याज! नासिक में निर्यात शुल्क बढ़ाने को लेकर व्यापारियों ने किया हंगामा

Onion Price Hike: टमाटर के बाद अब प्याज भी महंगा होने वाला है। देश के बड़े शहरों में प्याज 60 से 70 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है। वहीं छोटे शहरों में प्याज 40-50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। ऐसे में टमाटर के जैसे कहीं इसका भी रेट अचानक ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 21, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Onion Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Onion Price Hike: टमाटर के बाद अब प्याज भी महंगा होने वाला है। देश के बड़े शहरों में प्याज 60 से 70 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है। वहीं छोटे शहरों में प्याज 40-50 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। ऐसे में टमाटर के जैसे कहीं इसका भी रेट अचानक से न बढ़ जाए। इसके लिए केंद्र सरकार ने बीते शनिवार को निर्यात शुल्क में 40 फ़ीसदी इजाफा किया। ऐसे में देश ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे बड़ी थोक मंडी में व्यापारियों और किसान के प्रतिनिधियों ने सोमवार से प्याज व्यापार पर बॉयकॉट करने का फरमान सुनाया है। ऐसे में देखा जाए तो इसका सीधा असर देश के अंदर प्याज की सप्लाई पर पड़ सकता है। इसका मतलब यह है, कि प्याज अब और भी ज्यादा महंगा हो सकता है!  

व्यापारियों ने क्यों किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक नासिक के बड़े व्यापारियों और किसान प्रतिनिधियों ने सोमवार को केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए मंडी बंद करने का फैसला किया है। इस मामले पर उनका कहना, कि केंद्र सरकार ने व्यापारियों की समस्या नहीं सुनी। और मनमानी फैसला ले लिया। प्याज को मंडियों में 500 से 600 रुपए प्रति क्विंटल से भी कम दाम में बेचा जा रहा है। इसमें हमारा काफी नुकसान हो रहा है। 

गौरतलब है, केंद्र सरकार ने प्याज के दाम को नियंत्रित करने के लिए बीते शनिवार को निर्यात शुल्क में 40 फ़ीसदी का इजाफा किया था। इसी बात से परेशान होकर व्यापारियों ने आज सोमवार को मंडी बंद रखने का फैसला किया है। 

महंगाई से जनता का हुआ बुरा हाल 

देश में महंगाई से जनता का बुरा हाल है। लोगों की थाली से अब हरी सब्जी गायब होने लगी है। वजह भी इसका साफ है, हरी सब्जियों में करेला, खीरा, शिमला मिर्च, परवल, हरी मिर्च, गोभी सहित हर प्रकार की सब्जियों के दामों में सातवें आसमान पर हैं। वहीं दालों और मसालों के दाम में भी आग लगी हुई है। बासमती चावल के निर्यात पर केंद्र सरकार ने पहले रोक लगा रखी है। फलों में सेब ऑलरेडी महंगा हो चुका है।  इसके अलावा अन्य खाद्य-पदार्थों भी महंगे हो चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026