---Advertisement---

Tata-NVIDIA Deal: रिलांयस के बाद टाटा ने भी AI तकनीक के क्षेत्र में रखे कदम, अमेरिकी कंपनी के साथ हुई ये डील

Tata NVIDIA Deal: बदलते वक्त के साथ भारत ने भी अपने व्यवसायिक नीति में बदलाव किया है और कोशिश की जा रही है कि देश और दुनिया के बीच भारत का एक नाम स्थापित कर एक नई उपलब्धि हासिल की जाए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 9, 2023 11:12 पूर्वाह्न

Tata-NVIDIA Deal
Follow Us
---Advertisement---

Tata NVIDIA Deal: बदलते वक्त के साथ भारत ने भी अपने व्यवसायिक नीति में बदलाव किया है और कोशिश की जा रही है कि देश और दुनिया के बीच भारत का एक नाम स्थापित कर एक नई उपलब्धि हासिल की जाए। वैसे भारत की अनगिनत कंपनियां और व्यवसायिक फर्म इस क्रम में प्रयासरत हैं पर जो काम टाटा फर्म और मुकेश अंबानी की रिलांयस इंडस्ट्रीज कर रही है उसकी सराहना जोरों पर है।

इसी कड़ी में बिजनेस की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई जहां मुकेश अंबानी की रिलांयस इंडस्ट्रीज के बाद अब टाटा (TATA) फर्म ने भी अमेरिकी चिप फर्म एनवीडिया (NVIDIA) के साथ AI साझेदारी का ऐलान कर दिया है। इस क्रम में कहा जा रहा है कि भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की दुनिया में अपने कदम को और मजबूत कर सकता है।

NVIDIA के साथ मिलकर सुपरकंप्यूटर बनाएगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अमेरिकी चीप कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) के साथ मिकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की दुनिया में अब काम करने का निर्णय लिया है। खबरों की मानें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज अब चीप कंपीनी एनवीडिया (NVIDIA) के साथ मिलकर इसके निर्माण में अपना योगदान दे सकेगी। इसी के साथ कंपनी की ओर से ये भी एलान किया गया है कि अब रिलायंस अमेरिकी कंपनी NVIDIA के साथ मिलकर सुपरकंप्यूटर बनाएगी। इस घोषणा के दौरान कंपनी ने कहा कि भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI की मदद से सबसे तेज सुपरकंप्यूटर का निर्माण करेगा।

टाटा फर्म ने किया ये एलान

अब खबर है कि भारत की ओर से एक और बिजनेस फर्म टाटा ग्रूप ने इस क्रम में अपना योगदान देने के लिए बड़ा एलान किया है। खबरों की मानें तो टाटा की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के साथ मिलकर टाटा अब भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI स्ट्रकचर में मजबूती देने का काम करेगी। इस दौरान टाटा ग्रूप ने कहा कि हम एनवीडिया के साथ मिलकर भारत में एक एआई (AI) क्लाउड का निर्माण करेंगे। इसका प्रमुख उद्देश्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा को उपलब्ध कराना होगा जो कि कंप्यूटिंग के अगले जीवनचक्र को सक्षम बनाता है। बता दें कि एनवीडिया (NVIDIA) ने भारत में 2004 में ही अपने परिचालन की शुरूआत की थी। इस कंपनी के भारत में चार इंजीनियरिंग विकास केंद्र पुणे, हैदराबाद, गुरुग्राम और बेंगलुरु में हैं। ऐसे में कहा जा रहा कि अब कंपनी टाटा और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे फर्म के साथ मिलकर अपने काम को और रफ्तार दे सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026

Holi Special Trains

फ़रवरी 25, 2026