---Advertisement---

8 महीने बाद भी PETROL-DIESEL के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, यहां से घर बैठे चेक करें कीमत

PETROL AND DIESEL PRICE:आज 7 फरवरी को पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। पिछले 8 महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। भारत मुख्य रूप से पेट्रोल और डीजल के लिए कच्चे तेल पर निर्भर है। इसलिए क्रूड की कीमत ही हमारे देश ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 7, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

PETROL AND DIESEL PRICE:आज 7 फरवरी को पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। पिछले 8 महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। भारत मुख्य रूप से पेट्रोल और डीजल के लिए कच्चे तेल पर निर्भर है। इसलिए क्रूड की कीमत ही हमारे देश के पेट्रोल और डीजल के दाम को प्रभावित करती हैं। भारत में 22 मई 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। देश में न ही तेल महंगा हुआ है और न ही सस्ता हुआ। ऐसे में आम लोगों को इससे काफी राहत है। वहीं केरल का बजट पेश होने के बाद वहां तेल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। लेकिन भारत के अन्य राज्यों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में आइए एक नजर डालते है कि मंगलवार को देश के बड़े शहरों में पेट्रोल – डीजल किस दाम में बिक रहे हैं।

कब बढ़ते है तेल के दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। देश की बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी ताजा तेल के दाम को अपडेट करती हैं। आप आज के समय में पेट्रोल -डीजल के दाम घर बैठे भी आसनी से चेक कर सकते हैं। इसके ताजा दाम देखने के लिए आपको हमेशा ऑयल मार्केटिंग की वेबसाइट चेक करना होगा या फिर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं।

Also Read: Cm Bhagwant Mann की पब्लिक माइनिंग साइट, रेत माफिया की करेगी छुट्टी, जानें पूरा मास्टर प्लान

भारत के कुछ शहरों में तेल के कीमत

शहर पेट्रोल डीजल
मुंबई 106.31 94.27
दिल्ली 96.72 89.62
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

Also Read: Vande Bharat Train: 2 घंटे से कम में पूरा होगा जोधपुर-जयपुर का सफर, इन रुट्स को मिलेगी मिनी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026