---Advertisement---

गुजरात के बाद अब इस राज्य में दौड़ेगी Vande Bharat Metro Train, किराया जान नहीं होगा यकीन; जानें पूरी डिटेल

Vande Bharat Metro Train: गुजरात में सफल परिचालन के बाद अब रेलवे वंदे भारत ट्रेन यूपी में भी लाने जा रही है। इस ट्रेन के आने के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 23, 2024 6:10 अपराह्न

Vande Bharat Metro Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Metro Train: यात्रियों के ऊपर से अभी वंदे भारत ट्रेन का क्रेज खत्म नहीं हुआ था कि अब वंदे भारत मेट्रो ट्रेन ने दस्तक दे दी है। हालांकि यह अभी गुजरात में चलाई जा रही है। बता दें कि वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को अभी भुज से अहमदाबाद के बीच चलाया जा रहा है। इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसका किराया महज 30 रूपये से शुरू होता है। वहीं बेहद कम समय में यह ट्रेन यात्रियों को उनके गणंतव्य तक पहुंचा देता है। इसी बीच इससे जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल गुजरात में Vande Bharat Metro Train के सफल परिचालन के बाद अब उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर चलाया जाएगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी

यूपी में Vande Bharat Metro Train की होगी एंट्री

कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में Vande Bharat Metro Train के सफल परिचालन के बाद अब यूपी के कई रूटों पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि सबसे पहले इसका परिचालन लखनऊ से कानपुर रूट के बीच हो सकता है। इसके बाद इसे लखनऊ से वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज के बीच चलाई जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इससे 100- 200 किलोमीटर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी और समय में बचेगा।

यात्रियों को Vande Bharat Metro Train में चढ़ने के लिए कितना देना होगा किराया?

Vande Bharat Metro Train के किराए की बात करें तो इसका अभी परिचालन गुजरात में हो रहा है। वहीं इसमे चढ़ने के लिए कम से कम 30 रूपये का किराया लगता है। हालांकि यह दूरी पर भी निर्भर करता है। वहीं अगर यूपी में इसके किराए की बात करें तो इसे लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक इसका मिनिमम किराया 500 रूपये हो सकता है। वहीं अधिकतम किराया 1000 रूपये तक हो सकता है।

Vande Bharat Metro Train ट्रेन का खासियत

बता दें कि इस ट्रेन को आम लोगों को देखते हुए बनाया गया है। यानि इस ट्रेन में जिन यात्रियों के पास सीट होगी वही सीट पर बैठकर यात्रा कर सकेंगे। वहीं जिनके पास सीट नहीं होगी वह खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे। अगर आसान भाषा में कहे तो यह मेमू ट्रनों का यह अपडेटेड वर्जन होगा। इसके अलावा बाकी ट्रेनों के मुकाबला यह बेहद कम समय में लंबी दूरी की यात्रा कर सकेगी। यह ट्रेन प्रति घंटे 130 से 160 दौड़ने के लिए सक्ष्म है। हालांकि यूपी में इसके आगमन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने का मुख्य कारण

बता दें कि 150 से 300 किलोमीटर के बीच यात्रा करने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबी दूरी ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों का काफी परेशानी होती है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में भारतीय रेलवे का उपयोग करते है। इसी को देखते हुए रेलवे अधिकारियों द्वारा इसे चलाने की योजना बनाई गई है। जिसमे यात्री बैठने के साथ – साथ खड़े होकर भी यात्रा कर सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

Nashik News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026