---Advertisement---

Vanilla Plant: भारत में अगर इस अनोखे पौधे की खेती कर ली , तो खुल जाएगी किस्मत

Vanilla Plant: भारत का सबसे दूसरा मंहगा पौधा है वनीला। इस पौंधा को उगाने पर होता है लाखों का मुनाफा।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 7, 2023 7:30 पूर्वाह्न

vanilla plant
Follow Us
---Advertisement---

Vanilla Plant: हम सभी यह जानते हैं कि भारत का अधिकतर हिस्सा अभी भी खेती पर ही निर्भर है। लोग अपनी जिदंगी को चलाने के लिए अलग-अलग तरह की खेती करते हैं , फसल उगाते हैं जिन्हें बेचकर वह अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सके। अभी तक हमने भारत में सबसे महंगी खेती करने में केवल केसर का नाम सुना है , लेकिन केसर की खेती करने का एक नुकसान यह है कि यह खेती पूरे भारत में ना होकर केवल कुछ ही इलाकों में होती है। ऐसे में इसके अलावा एक और ऐसी खेती है जो पूरे भारत में दूसरे स्थान पर बिकने वाली महंगी फसल है। इस फसल की खासियत यह है कि इसकी खेती किसान पूरे भारत में कहीं भी कर सकता है। इस महंगे पौधे की एक किलो की कीमत 50 हजार रुपये है। अगर आप भी इस तरह की खेती करने से लाभ कमाना चाहते हो , तो आज इस आर्टिकल में आपको इस पौधें के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Viral News: फसलों को दारु क्यों पिला रहे किसान? कारण जानकर कहेंगे-OMG

यह है भारत का दूसरा महंगा पौधा

केसर के बाद अगर भारत में कोई दूसरा मंहगा पौधा है तो वह है वनीला। वनीला पौधा विदेशी होने के कारण इसके बारे में बहुत की कम लोग जानते है। जिसके चलते भारत में इसकी मांग बहुत ज्यादा है। इस पौधों को काफी सारे इस्तेमाल के लिए उगाया जाता है। इस पौधों की मदद से परफ्यूम से लेकर इंसान की इम्यूनिटी बढ़ाने तक का काम करता है। वनीला पौधा दिखने में एकदम बीन्स जैसा लगता है। इस पर लगे फूलों की खुशबू काफी सुगंधित होती है। लोग इनके फूलों को सूखा कर पाउडर बनाकर काफी ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

वनीला के बीज बोने की क्या है प्रक्रिया

वनीला का पौधा सीधा ना उगकर बेलो में उगता है जिसकी बेल काफी दूर दूर तक फैली हुई होती है। इसलिए जो भी इन पौंधों की खेती करना चाहता है, उन्हें वनीला के बीजों को काफी दूरी में बोना चाहिए। वनीला फसल को पूरी तरह से तैयार होने में करीब 9 से 10 महीने का समय भी लग जाता है।

कैसे करें इस वनीला पौधे की खेती

भारत के किसी भी राज्य में इस फसल की खेती बड़ी आसानी से की जाती है। इस पौधे की खेती करने के लिए मिट्टी का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी हैइस फसल को उगाने के लिए ना ज्यादा धूप और ना ज्यादा छांव की जरूरत होती है। अधिक धूप होने वाले इलाकों में आने फसलों की धूप से बचाने के लिए शेड का इस्तेमाल भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: रंग लाई गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 9, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 8, 2026

UPI Charges

अगस्त 8, 2026