---Advertisement---

MP News: लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश में हुआ कैबिनेट विस्तार, मोहन सरकार में 28 मंत्रियों ने ली शपथ

MP Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश में आज कुल मिलाकर 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 18 नेताओं को कैबिनेट में मंत्री पद पर शामिल किया गया। 6 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दर्जा प्राप्त हुआ। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नव BJP सरकार में 4 नेता राज्य मंत्री बनाए गए।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: दिसम्बर 25, 2023 6:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्यप्रदेश में बीजेपी शिवराज सिंह चौहान के जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते फिर से सत्ता हासिल करने में सफल रही है। प्रदेश में बीजेपी की बंपर जीत के बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय करने को लेकर कई दौर की चर्चा हुई। इस विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधा गया है। कुल मिलाकर 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें 18 नेताओं को कैबिनेट में मंत्री पद पर शामिल किया गया और 6 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दर्जा प्राप्त हुआ। इसके अलावा डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाल नव BJP सरकार में 4 नेता राज्य मंत्री बनाए गए।

MP में BJP को मिला दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत

आपको बता दें कि इस मंत्रिमंडल विस्तार में कैलाश विजयवर्गीय, कैलाश सारंग, प्रह्लाद पटेल, तुलसी सिलावट समेत कई बड़े नाम भी शामिल हैं। विजयवर्गीय शिवराज सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। मालूम हो कि बीते महीने नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस सिर्फ 66 सीट पर ही पंजा जमा पाने में सफल हुआ। इसी के साथ मध्य प्रदेश में बीजेपी दोबार सत्ता में आई। हालांकि, इस बार बीजेपी ने प्रदेश का मुख्यमंत्री चेहरा बदलते हुए डॉ. मोहन यादव के हाथों में सूबे की कमान सौंप दी। डॉ. यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके अलावा इसी दिन राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को भी डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई।

MP News: कौन-कौन बने कैबिनेट मंत्री?

  • प्रदुम्न सिंह तोमर
  • तुलसी सिलावट
  • एदल सिंह कसाना
  • नारायण सिंह कुशवाहा
  • विजय शाह
  • राकेश सिंह
  • प्रह्लाद पटेल
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • करण सिंह वर्मा
  • संपतिया उईके
  • उदय प्रताप सिंह
  • निर्मला भूरिया
  • विश्वास सारंग
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • इंदर सिंह परमार
  • नागर सिंह चौहान
  • चैतन्य कश्यप
  • राकेश शुक्ला

MP News: कौन-कौन बने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)?

  • कृष्णा गौर
  • धर्मेंद्र लोधी
  • दिलीप जायसवाल
  • गौतम टेटवाल
  • लेखन पटेल
  • नारायण पवार

MP News: कौन-कौन बने राज्यमंत्री?

  • राधा सिंह
  • प्रतिमा बागरी
  • दिलीप अहिरवार
  • नरेन्द्र शिवाजी पटेल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026