---Advertisement---

Pakistan में PM Modi के नाम का खौफ! 7 सबूत जो भारतीय प्रधानमंत्री की रणनीतियों को करते हैं पुख्ता

आतंक के पनाहगारों के बीच PM Modi के नाम का खौफ है। इसकी तस्दीक पाकिस्तान से आई वो खास तस्वीरे हैं जो तनाव के बीच सभी का ध्यान आकर्षित करती हैं। पीएम मोदी कैसे अपनी कैबिनेट और सेना के साथ स्ट्रैटेजी बनाने से लेकर अन्य कई बैठकों का हिस्सा बनते हैं, इसे देख दुश्मनों के होश उड़ जाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 9, 2025 3:26 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: पूरी तरह से भारत अपने दुश्मन की नकेल कसते हुए आतंक को चोट करने की दिशा में करने की दिशा में रणनीति अपना रहा है। स्थिति ये है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से ही पाकिस्तानियों के बीच एक खौफ की स्थिति बन जा रही है। पीएम मोदी ने भारतीय सेना प्रमुखों के साथ कई बैठकों में हिस्सा क्या लिया, कि दुश्मन कांप उठे हैं। चाहें पाकिस्तानी सांसद का संसद में रोना हो या पाकिस्तानी मीडिया का विलाप करना, ये सब कुछ PM Modi की कुशल रणनीतियों के साथ समूचे भारतवर्ष के साहस और सौर्य को और पुख्ता करता है। ऐसे में India Pakistan War के बीच हम आपके समक्ष 7 ऐसे सबूत पेश करना चाहते हैं, जो भारतीय प्रधानमंत्री की रणनीतियों को पुख्ता करने के साथ पाकिस्तानियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर रहे हैं।

7 ऐसे सबूत जो PM Modi की रणनीतियों को करते हैं पुख्ता

पहले संसद में सांसद ताहिर इकबाल का रोना याद कीजिए। एक वीडियो हम यहां संलग्न कर रहे हैं जिसमें सांसद को खौफ से भरा देखा जा सकता है। ताहिर इकबाल कुछ इस कदर पीएम मोदी से खौफ खा गया कि भरे संसद में अल्लाह से हिफाजत की दुआ मांगी।

दूसरा सबूत है पाकिस्तानी मीडिया का गजवा-ए-हिंद प्लान। मीडिया कुछ इस कदर अपने होश-हवास खो बैठा कि आवाम को बरगलाने के लिए अनाप-शनाप शो कर रहा है। गजवा-ए-हिंद प्लान उसी का हिस्सा है जो पाकिस्तान में PM Modi के नाम का खौफ पुख्ता करता है।

इसके अलावा विजुअल सबने देखा होगा जिसमें पाकिस्तानी एंकर ड्रामा करने पर उतर गईं। मोहतरमा को इतना नहीं पता कि देश-दुनिया के समक्ष शो का क्या असर पड़ेगा। पाकिस्तानी एंकर का रोना-धोना पीएम मोदी के नाम के खौफ की तस्दीक करता है।

एक पाकिस्तानी युवक का वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो भारतीय सेना से ऑपरेशन सिंदूर खत्म करने की अपील कर रहा था। पाकिस्तानी युवक के भीतर से आ रही आवाज भारत के खौफ को दर्शाती है।

https://twitter.com/The_Gaharwar/status/1920446961116705076

चर्चित नीलम पावर प्लांट का विजुअल सामने आया जिसमें मजदूरों को बंकर में छिपाया गया। सभी मजदूर भारतीय सेना से इस कदर डरे थे कि भागे-भारे बंकर की ओर बढ़ रहे थे।

इससे इतर पाकिस्तान में एक मस्जिद से आवाम के लिए घरों को छोड़कर बंकर में छिपने की अपील सामने आई। लोग भारत सरकार और सेना की नीतियों से इस कदर भयभीत हुए कि घरों को छोड़कर बंकर में भागने की अपील करने लगे।

पीएम मोदी, रक्षा मंत्री के साथ सामंजस्य स्थापित कर दुश्मनों को हराने में जुटी भारतीय सेना ने आतंकियों की चौकी उड़ा दी थी। इसके बाद दुश्मन भारत के नाम मात्र से ही थर-थर कांप उठे।

दुश्मनों को चौतरफा घेर कर धराशायी कर रही भारतीय सेना

जल से लेकर थल और नभ तक हर मोर्चे पर भारतीय सेना दुश्मनों को घेर कर धराशायी करने में जुटी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के जवाब में पड़ोसी मुल्क में हाहाकार मचा दिया। PM Modi, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री के साथ मिलकर रणनीति बना रहे सैन्य अधिकारियों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। स्थिति ये है कि मुल्क विश्व बैंक व अन्य संगठनों से कर्ज की मांग कर रहा है ताकि भारत के खिलाफ युद्ध जारी रह सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026