---Advertisement---

Amit Shah Bihar Rally: अमित शाह ने अब तेल-पानी से की नीतीश और लालू की तुलना, ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी जमकर साधा निशाना

Amit Shah Bihar Rally: भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में मधुबनी में रैली के दौरान नीतीश-लालू की तुलना तेल और पानी की। उन्होंने कहा कि ये दोनों मिलकर एक बार फिर से बिहार को जंगलराज की ओर लेकर जा रहे हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 16, 2023 4:31 अपराह्न

Amit Shah Bihar Rally
Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah Bihar Rally: देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज 16 सितंबर को बिहार के मधुबनी के झंझारपुर में (Amit Shah Bihar Rally) रैली की। रैली के दौरान अमित शाह ने महागठबंधन सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। रैली में अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि नीतीश सरकार ने हाल ही में रक्षाबंधन की छुट्टी रद्ध करने का फरमान जारी किया था। मगर आप लोगों के दबाव में आकर उन्हें अपना फैसला वापस लेना पड़ा।

तेल और पानी कभी एक नहीं हो सकते हैं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि जल्द ही चुनाव आने वाला है, साल 2014 और 2019 में जनता ने भरपूर प्यार दिय़ा। उन्होंने कहा कि आगामा लोकसभा चुनावों में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल और पानी कभी एक नहीं हो सकते हैं। बिहार में एक ऐसा ही गठबंधन जेदयू और आरजेडी का है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंध किया है, वह उन्हें डूबा देगा, क्योंकि ये तेल और पानी को गंदा ही करेगा।

बिहार फिर से जंगलराज की ओर

अमित शाह ने कहा कि बिहार को एक बार फिर से जंगलराज की ओर लेकर जाया जा रहा है। लालू यादव एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं और नीतिश इनएक्टिव हो गए हैं तो आप समझ सकते हैं कि अब बिहार का क्या होगा। उन्होंने कहा कि लालू ने यूपीए सरकार में रहते हुए अरबों-खरबों का भ्रष्ट्राचार किया, जिसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही हैं।

इंडिया गठबंधन पर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने इंडिया गठबंधन को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आखिर गठबंधन का नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि यूपीए राज में 12 लाख करोड़ से अधिक के घोटाले हुए। मगर उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए उन्होंने इस बार नाम बदलकर इंडिया गठबंधन रख लिया है। ऐसे में आप पहचान का ध्यान रखिएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026