---Advertisement---

Aniruddhacharya Viral Video:राजा रघुवंशी मर्डर का हवाला देकर बाबा ने लड़कियों पर किए गए अश्लील कमेंट से झाड़ा पल्ला, सुन पीट लेंगे सिर

Aniruddhacharya Viral Video: लड़कियों पर आपत्तिजनक बयान देकर घिरे बाबा अनिरुद्धाचार्य ने सफाई दी है। उन्होंने राजा रघुवंशी का मर्डर करने वाली उसकी पत्नी का हवाला देते हुए अपने बयान को सही बताने की कोशिश की है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 26, 2025 3:50 अपराह्न | Updated: जुलाई 26, 2025 4:22 अपराह्न

Aniruddhacharya Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Aniruddhacharya Viral Video: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होने वाले बाबा अनिरुद्धाचार्य हैं। इनकी धार्मिक कथाओं में भीड़ जुटती है और कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं। जिन्हें देखकर हंसी आने लग जाता है। अनिरुद्धाचार्य अपने बेतुके बयानों की वजह से कई बार विवादों में फंस चुके हैं। एक बार फिर से उनका कड़ा विरोध हो रहा है। दरअसल , उन्होंने लड़कियों के चरित्र को लेकर एक ऐसा अश्लील बयान दिया है। जिसके कारण महिला अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विवाद बढ़ने पर बाबा ने सफाई दी है। इसमें वो राजा रघुवंशी को प्रेमी संग मिलकर हनीमून में मारने वाली सोनम रघुवंशी का उदाहरण देते हुए अपना बचाव कर रहे हैं। वो कह रहे हैं , हम तो ऐसी 25 लड़कियों के बारे में बोल रहे थे।

25 साल की लड़कियों पर अश्लील कमेंट करने के बाद बाबा की सफाई

अनिरुद्धाचार्य ने अपने उस वीडियो पर सफाई दी है, जिसमें वो 25 साल की लड़कियों के चरित्र पर सवाल उठा रहे थे। उनका कहना है कि, वो तो लिव-इन में रहने वाली कुछ लड़कियों के लिए ऐसा बोल रहे थे। इसमें राजा रघुवंशी को मारने वाली उसकी पत्नी जैसी औरते हैं। उनका कहना है कि, सोनम रघुवंसी की उम्र भी तो 25 साल थी। इसके साथ ही बाबा का कहना है कि, उनके वीडियो को गलत तरीके से दिखाया गया है। विवाद बढ़ने पर बाबा ने अपने बयान पर माफी भी मांग ली है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य  के अब दोनों ही वीडियो वायरल हो रहे हैं।

ABP News ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाबा का वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही लिखा है कि, “कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महिलाओं पर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनके बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है और सोशल मीडिया पर जमकर निन्दा की जा रही है। विवाद बढ़ने के बाद अब अनिरुद्धाचार्य ने अपनी सफाई पेश की है। जानिए उन्होंने क्या कहा।”

Aniruddhacharya Viral Video पर महिलाओं ने खोला मोर्चा

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर महिला संगठनों के द्वारा विरोध जताया जा रहा है। इसके साथ ही उनके पुतले भी फूंके जा रहे हैं। फिलहाल Aniruddhacharya Viral Video पर उन्होंने माफ मांग ली है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shreya Ghoshal

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026