---Advertisement---

‘अगर सच है तो चौंकाने वाला..,’ Anurag Dhanda का मुख्य चुनाव आयुक्त पर प्रहार, TMC डेलिगेशन संग कथित दुर्व्यवहार को लेकर गरमाया मामला

आप नेता Anurag Dhanda ने टीएमसी डेलिगेशन संग मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा कथित दुर्व्यहार को लेकर सवाल उठाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 8, 2026 1:41 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: देश में सियासी उठा-पटक का दौर जारी है। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के संदर्भ में खूब बयानबाजी हो रही है। इसी बीच टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीएमसी डेलिगेशन के आरोपों को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने भी सीईसी पर सांकेतिक प्रहार बोला है। अनुराग ढ़ांडा ने साफ तौर पर कहा है कि यदि टीएमसी डेलिगेशन के आरोप सही हैं, तो ये निश्चित तौर पर चौंकाने वाला है। इस प्रकरण को लेकर सियासी गरमाहट देखने को मिल रही है। बंगाल की सत्तारुढ़ दल वाले डेलिगेशन संग कथित दुर्व्यवहार ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त पर Anurag Dhanda का प्रहार! 

आप नेता ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के आरोपों से जुड़ा वीडियो क्लिप साझा किया है।

अनुराग ढ़ांडा ने इसको लेकर बिना नाम लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया है। आप नेता लिखते हैं कि “बहुत बड़ा आरोप। अगर सच है तो चौंकाने वाला है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने टीएमसी प्रतिनिधिमंडल को कहा – दफा हो जाओ।” अनुराग ढ़ांडा की इस प्रतिक्रिया के साथ टीएमसी डेलिगेशन संग कथित दुर्व्यवहार को लेकर पूरे देश में सियासी संग्राम छिड़ा है। इसको लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और विपक्ष के निशाने पर चुनाव आयोग है।

टीएमसी डेलिगेशन संग कथित दुर्व्यवहार को लेकर गरमाया मामला

बुधवार का दिन भारत की राजनीति के लिए उठा-पटक भरा रहा है। दरअसल, आज टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग दफ्तर पहुंचा। यहां सांसदों की मुलाकात मुख्य चुनाव आयुक्त से हुई। डेरेक ओ’ब्रायन का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने टीएमसी डेलिगेशन को फटकारते हुए बाहर निकल जाने को कहा। डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि हम संसद की दूसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी हैं। हमारे डेलिगेशन संग चुनाव आयोग का ये व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल खड़ा करता है। इस मामले को लेकर सियासी उठा-पटक जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026