---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘मतलब कोरोना जैसे हालात..,’ मिडिल ईस्ट में उठा-पटक के बीच केन्द्र पर हमलावर हुए आप नेता, PM पर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ केन्द्र सरकार को फिर निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने पीएम मोदी के एक बयान का जिक्र करने के साथ एलपीजी सिलेंडर के लिए लगने वाली कतारों को लेकर तंज कसा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 13, 2026 5:19 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली में विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी मुखरता से केन्द्र सरकार को निशाने पर ले रही है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा इस क्रम में अग्रिम भूमिका निभा रहे हैं। टीवी डिबेट्स से लेकर सोशल मीडिया तक पर आप नेता जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा कर सवाल दाग रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने फिर एक बार मिडिल ईस्ट की बदहाल स्थिति का हवाला देते हुए केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए भी गंभीर सवाल दागे हैं। आइए हम आपको अनुराग ढ़ांडा की टिप्पणी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

केन्द्र सरकार पर फिर हमलावर हुए Anurag Dhanda

मुखरता के साथ केन्द्र को निशाने पर ले रहे आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने फिर एक बार तल्ख प्रतिक्रिया दी है।

अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर सरकार के प्रमुख पीएम मोदी पर निशाना साधा गया है। आप नेता लिखते हैं कि “मतलब कोरोना जैसे हालात होने वाले हैं? प्रधानमंत्री खुद अफवाहों का बाजार गर्म कर रहे हैं और फिर आरोप विपक्ष पर लगाते हैं।” दरअसल, पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर कहा कि “मुझे 140 करोड़ भारतीयों पर पूरा भरोसा है कि कोविड काल की तरह हम इस संकट से भी उबर जाएंगे।” इसी को लेकर अनुराग ढ़ांडा ने जोरदार पलटवार किया है।

एलपीजी शॉर्टेज को लेकर भी सरकार पर निशाना साध चुके हैं आप नेता!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा इससे पूर्व एलपीजी शॉर्टेज को लेकर भी केन्द्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने आज भी पोस्ट जारी कर सरकार के प्रमुख प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया है।

गैस के लिए लग रही कतारों का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने जोरदार तंज कसा है। उन्होंने पहले नोटबंदी के दौरान पैसों के लिए एटीएम पर लगने वाली लाइन का जिक्र किया है। फिर कोविड काल के दौरान ऑक्सीजन के लिए लगने वाली कतारों का जिक्र किया है। अब की स्थिति का हवाला देते हुए अनुराग ढ़ांडा ने एलपीजी सिलेंडर के लिए लगने वाली कतार का जिक्र कर सरकार पर निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 26, 2026

Punjab News

मई 26, 2026

Rashifal 27 May 2026

मई 26, 2026

Rain Alert 27 May 2026

मई 26, 2026

कल का मौसम 27 May 2026

मई 26, 2026

Anurag Dhanda

मई 26, 2026