---Advertisement---

‘खिलाड़ियों की लगातार जान..,’ रोहतक के बाद पुणे में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत पर Anurag Dhanda तल्ख, सिस्टर पर उठाए सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक निजी कॉलेज कैंपस में बास्केटबॉल पोल टूटने से खिलाड़ी की मौत से जुड़ा मुद्दा उठाया है। अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा के रोहतक में हुए घटना की याद दिलाते हुए सिस्टम पर सवाल दागे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 7, 2026 4:35 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: रोहतक के बाद पुणे शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के इस सिटी में स्थित मावल तालुका के कॉलेज कैंपस में एक बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई। 20 वर्षीय मृतक विशाल वर्मा मरीन इंजीनियरिंग के छात्र थे। उनकी मौत को लेकर आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया है। अनुराग ढ़ांडा ने याद दिलाया है कि कैसे कुछ दिन पहले हरियाणा के रोहतक जिले में बास्केटबॉल स्टैंड टूटने के कारण नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर की मौत हो गई थी। आप नेता ने जर्जर खेल सुविधाओं को खिलाड़ियों की मौत का कारण बताते हुए निशाना साधा है।

पुणे में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत पर Anurag Dhanda तल्ख!

आप नेता ने मुखरता के साथ पुणे में इंजीनियरिंग छात्र विशाल की मौत का मुद्दा उठाया है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ढ़ांडा ने रोहतक में पिछले दिनों बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत का जिक्र किया है। अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “आज महाराष्ट्र में हुआ है, कुछ दिन पहले हरियाणा में भी इसी तरह नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर की मौत हो गई थी। हरियाणा हो या महाराष्ट्र, बीजेपी सरकारों में जर्जर खेल सुविधाएं खिलाड़ियों की लगातार जान ले रही हैं।” आप नेता के कहने का आशय क्रीडा जगत में बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित करना है। इसी को लेकर उन्होंने तल्ख टिप्पणी की है।

रोहतक हादसे पर भी उठाए थे सवाल

इससे पूर्व रोहतक 25 नवंबर, 2025 को रोहतक में एक बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत हुई थी। हार्दिक राठी नामक 17 वर्षीय खिलाड़ी रोहतक के लाखनमाजरा गांव के ग्राउंड में अभ्यास कर रहा था। इसी अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल स्टैंड खिलाड़ी की गर्दन पर आ गिरा और उसकी मौत हो गई। रोहतक हादसे को लेकर खूब हो-हल्ला मचा और खेल विभाग के व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। अब ठीक उसी तरह महाराष्ट्र के पुणे में 20 वर्षीय मरीन इंजीनियरिंग छात्र की जान गई है। अनुराग ढ़ांडा ने पहले की तरह की मुखरता से इस हादसे को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026