---Advertisement---

Bharat Mobility Global Expo 2024: पीएम मोदी का ट्रक चालकों के लिए बड़ा ऐलान, नेशनल हाईवे पर बनेंगे 1000 आधुनिक भवन

Bharat Mobility Global Expo 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को Bharat Mobility Global Expo 2024 कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि 10 साल पहले लगभग 2000 इलेक्ट्रिक गाड़िया बेची जा रही थी। और अब तकरीबन 12 लाख इलेक्ट्रिक गाड़िया बेची ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 3, 2024 3:32 अपराह्न

Bharat Mobility Global Expo 2024
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Mobility Global Expo 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को Bharat Mobility Global Expo 2024 कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि 10 साल पहले लगभग 2000 इलेक्ट्रिक गाड़िया बेची जा रही थी। और अब तकरीबन 12 लाख इलेक्ट्रिक गाड़िया बेची जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज का भारत 2047 तक विकासित भारत बनने के लक्ष्य को लेकर तेजी से बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने ट्रक चालकों के लिए बड़ी घोषणा की

Bharat Mobility Global Expo 2024
Narendra Modi

बता दें कि अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रक चालकों और टैक्सी चालकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अक्सर ये ड्राइवर घंटो लगातार ट्रक चलाते है।(Bharat Mobility Global Expo 2024) इनके पास आराम का समय नही होता है। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा ट्रक चालकों के लिए नेशनल हाईवे पर आधुनिक भवन बनेंगे। जहां खाने, पीने की सारी सुविधा उपलब्ध होगी। पहले फेज में ऐसे 1000 भवन बनाए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि जो ट्रक चलाते है, टैक्सी चलाते है वह भी हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का एक अभिन्न हिस्सा है।

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा “आज भारत की अर्थव्यवस्था का तेजी से विस्तार हो रहा है। हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय है।” माना जा रहा है कि इस संबोधन में आगामी अप्रैल-मई महीने में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की जीत का विश्वास दिख रहा है।

Bharat Mobility Global Expo 2024: 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से पिछले 10 सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले है। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बजट के दौरान इसका जिक्र किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026