---Advertisement---

Bibek Debroy के निधन पर पसरा मातम! RBI गवर्नर Shaktikanta Das, Nirmala Sitharaman समेत इन अर्थशास्त्रियों ने दी प्रतिक्रिया

Bibek Debroy: भारतीय अर्थशास्त्र और देश की आर्थिक नीति को रूप देने में अहम योगदान देने वाले बिबेक देबरॉय का निधन हो गया है। बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) के निधन के बाद देश में सन्नाटा पसरा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 1, 2024 4:57 अपराह्न

Bibek Debroy
Follow Us
---Advertisement---

Bibek Debroy: भारतीय अर्थशास्त्र और देश की आर्थिक नीति को रूप देने में अहम योगदान देने वाले बिबेक देबरॉय का निधन हो गया है। बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) के निधन के बाद देश में सन्नाटा पसरा है। लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और अर्थशास्त्र के क्षंत्र में उनके योगदान को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

बिबेक देबरॉय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के अलावा देश के जाने-माने अर्थशास्त्रियों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) और देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने इस दुखद घटना पर शोक जताया है। कहा जा रहा है कि बिबेक देबरॉय का निधन एक अपूरणीय क्षति है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता है।

Bibek Debroy के निधन पर RBI गवर्नर Shaktikanta Das की प्रतिक्रिया

देश के जाने-माने अर्थशास्त्री और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने बिबेक देबरॉय के निधन को दुखन बताया है। आरबीआई गवर्नर के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ। वो एक महान विद्वान, लेखक और अर्थशास्त्री थे जिन्हें प्राचीन भारतीय धर्मग्रन्थों का अद्भुत ज्ञान था। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ॐ शांति।”

बिबेक देबरॉय के निधन पर Nirmala Sitharaman का शोक भरा संदेश

आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) चेयरमैन बिबेक देबरॉय के निधन पर अर्थशास्त्री व देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने भी शोक जताया है।

वित्त मंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “मैं अत्यंत दुःख के साथ बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) के निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ। पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने नीति निर्माण में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अन्य बातों के साथ-साथ उनकी रुचियाँ प्राचीन ग्रंथ, वैदिक और शास्त्रीय संस्कृत में भी थीं। वह हमारे महाकाव्यों और पुराणों का संस्कृत से अंग्रेजी में अनुवाद करने में निपुण थे। उनकी पुस्तक सारामा एंड हर चिल्ड्रेन ने हमारे प्राचीन ग्रंथों से गूढ़ बातें निकालने में उनकी अदभुत कुशलता को दर्शाया। बिबेक, आपको बहुत कुछ पूरा करना था- हमारी खातिर! बिदाई! ॐ शांति।”

Manoranjan Sharma और Shamika Ravi ने भी दी प्रतिक्रिया

बिबेक देबरॉय के निधन पर अर्थशास्त्री मनोरंजन शर्मा (Manoranjan Sharma) की खास प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि “डॉ. बिबेक देबरॉय का निधन दुखद दिन है। भारत में, वह एक महान अर्थशास्त्री और महान व्यक्ति थे। उन्होंने अर्थशास्त्र, भारतीय धर्म और कई अन्य चीजों की दुनिया में कई योगदान दिए थे।”

देश की जानी-मानी अर्थशास्त्री व प्रोफेसर शामिका रवि (Shamika Ravi) ने भी बिबेक देबरॉय के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि “बिबेक देबरॉय के निधन की खबर साझा करते हुए मेरा दिल दुख गया। एक महान विद्वान होने के अलावा, वह एक अविश्वसनीय कहानीकार थे। संस्थागत स्मृति और प्रशासनिक इतिहास के लिए वह मेरा सबसे भरोसेमंद स्रोत थे। कहानियाँ रुक गई हैं, लेकिन वह भारतीय विद्वानों की भावी पीढ़ियों के लिए लेखन का खजाना छोड़ गए हैं। आपकी याद आएगी दादा!”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026