---Advertisement---

ग्रामीण इलाकों में दुरुस्त होंगी स्वास्थ्य सेवाएं! चुनावी साल में CM Nitish Kumar का एक और बड़ा ऐलान, आशा कार्यकर्ताओं की लगी लॉटरी

चुनावी साल में मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में तगड़ा इजाफा किया है। सीएम नीतीश कुमार ने साफ किया है कि इस फैसले से आशा कार्यकर्ताओं का प्रोत्साहन बढ़ेगा और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं और दुरुस्त होंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 30, 2025 12:11 अपराह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: चुनावी साल में बिहार सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है जिसमें आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को केन्द्र में रखा गया है। सीएम नीतीश कुमार ने सधी चाल चलते हुए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में तगड़ा इजाफा किया है। जहां एक ओर सत्तारुढ़ NDA गठबंधन इस फैसले की खासियत बता रहा हैं, तो वहीं विपक्ष खामियां गिनाकर बिहार सरकार को घेरने में लगा है। सीएम Nitish Kumar का दावा है कि अतिरिक्त धनराशि के ऐलान से लाभार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और दुरुस्त होंगी। मालूम हो कि इससे पूर्व बिहार सरकार सफाई कर्मचारी, पलायन करने वाले श्रमिक, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्य तमाम वर्गों को साध चुकी है जो चुनावी साल में लिया बड़ा फैसला है।

चुनावी साल में मुख्यमंत्री Nitish Kumar का एक और बड़ा ऐलान!

राज्य की आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी साल में एक और बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1000 रुपए की जगह 3000 रुपए और ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।” सीएम Nitish Kumar का दावा है कि इस कदम से आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ेगा। इससे बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और दुरुस्त हो सकेंगी और महिलाओं को समुचित इलाज मिलेगा।

बिहार के ग्रामीण इलाकों में और दुरुस्त होंगी स्वास्थ्य सेवाएं!

गौरतलब है कि बिहार के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में आशा एवं ममता कार्यकर्ताएं अहम भूमिका निभाती है। महिलाओं के प्रसव संबंधी मामलों में आशा और ममता कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ये महिलाएं ग्रामीण इलाकों में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रसव कराती हैं और सभी तरह की दवाईयां व सलाह उपलब्ध कराती हैं। यही वजह है कि सीएम Nitish Kumar ने उनकी महत्व को समझते हुए लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए प्रोत्साहन राशि में इजाफा किया है। इससे आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं और दुरुस्त हो सकेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026