---Advertisement---

मुस्लिम बहुल Dhubri में सीएम Himanta Biswa Sarma की सख्ती! मंदिर में गोमांस कांड के बाद 3 दर्जन से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार; पसरा तनाव

मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने बताया है कि धुबरी गोमांस कांड के बाद अब तक 38 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मालूम हो कि असम के मुस्लिम बहुल इलाके धुबरी में स्थित हनुमान मंदिर में गोमांस का टूकड़ा फेका गया था जिसके बाद से तनाव की स्थिति है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 14, 2025 12:11 अपराह्न

Himanta Biswa Sarma
Follow Us
---Advertisement---

Himanta Biswa Sarma: बांग्लादेश बॉर्डर से सटे मुस्लिम बहुल इलाका धुबरी में तनाव की स्थिति है। असम के धुबरी में स्थित हनुमान मंदिर में गोमांस पाए जाने के बाद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। जहां बीते कल Assam CM की ओर से शूट एट साइट ऑर्डर पारित किया गया था। वहीं आज उन्होंने धुबरी गोमांस कांड में 38 आरोपियों के गिरफ्तारी की जानकारी दी है। सीएम Himanta Biswa Sarma ने इस पूरे प्रकरण में पूरी तरह से सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने धुबरी में लोगों के बीच जाकर कहा है कि असम सरकार उनके साथ है। ऐसे में डरने की कोई जरूरत नहीं है। सीएम हिमंता ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार राज्य में नामघरों और मंदिरों को अतिक्रमण से बचाने के साथ विरासतों को भी संरक्षित कर रही है।

धुबरी गोमांस कांड के बाद एक्शन में सीएम Himanta Biswa Sarma!

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा फ्रंटफुट से धुबरी गोमांस कांड के बाद मामले को लेकर चल रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि इस पूरे प्रकरण में अब तक 38 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीएम हिमंता ने कहा है कि पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से गोमांस कांड की जांच कर रहा है। असम सीएम का कहना है कि हनुमान मंदिर में गौ मांस फेंककर भागने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम Himanta Biswa Sarma खुद मामले की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्राचीन धरोहरों और सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने के लिए उनकी सरकार सदैव तत्पर है।

Assam Dhubri के हनुमान मंदिर में गोमांस मिलने से मची सनसनी!

मालूम हो कि 13 जून को सीएम हिमंता बिस्वा सरमा औचक धुबरी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि असम के धुबरी में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में गोमांस का टुकड़ा फेंका गया गया है। सीएम Himanta Biswa Sarma के मुताबिक ये कुकृत्य आरोपियों ने जानबूझकर किया। उन्होंने लोगों के बीच जाकर कहा है कि आगामी ईद पर अगर आवश्यकता पड़ी, तो वे खुद रात भर हनुमान बाबा के मंदिर में पहरेदारी करेंगे। सीएम हिमंता का कहना है कि वे अपने आदर्शों और विरासत को बढ़ावा देने के लिए माधवदेव कलाक्षेत्र जैसी संस्थाओं का भी निर्माण कर रहे हैं। उनकी सरकार के सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी विरासतों के साथ खिलवाड़ ना कर सके और अनावश्यक किसी की धार्मिक भावनाएं ना आहत की जाएं। फिलहाल गोमांस कांड के बाद धुबरी में तनाव की स्थिति है और पुलिस का पहरा बढ़ गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026