---Advertisement---

मॉडल छावनी बनेगी लखनऊ की शान! CM Yogi Adityanath के फैसले से लाखों प्रदेशवासियों को पहुंचेगा फायदा, जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को एक और आधुनिक और बेहतर पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 30, 2026 1:44 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को एक और आधुनिक और बेहतर पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में लखनऊ में मॉडल छावनी विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छावनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना, बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सरकार के इस फैसले से छावनी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ-साथ लखनऊ के लाखों प्रदेशवासियों को भी बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। इसकी जानकारी खुद यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर दी  है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

मॉडल छावनी बनेगी लखनऊ

यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि समृद्ध विरासत, विशिष्ट पहचान, मॉडल छावनी बनेगी लखनऊ की शान।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विरासत से जुड़े क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में लखनऊ छावनी को आधुनिक और मॉडल छावनी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है।

₹101 करोड़ की लागत से 12 विकास परियोजनाओं के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा, जिससे लखनऊ छावनी में आधुनिक नागरिक सुविधाओं, बेहतर आधारभूत संरचना और सुव्यवस्थित विकास को नई गति मिलेगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से छावनी क्षेत्र की सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही यहां रहने वाले नागरिकों के जीवन को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा।

प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनसुविधाओं के विस्तार के संकल्प के साथ लखनऊ को आधुनिकता और विरासत के सुंदर समन्वय वाली नई पहचान देने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

लखनऊ को लेकर क्या बोल CM Yogi Adityanath?

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Yogi Adityanath ने कहा कि “लखनऊ अब ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइलों के केंद्र के रूप में उभरा है, जिससे भारत की रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिली है। जहाँ यह शहर अपने पारंपरिक कारीगरों की बेहतरीन चिकनकारी कला के लिए जाना जाता है, वहीं यूनेस्को ने हाल ही में इसके खान-पान को मान्यता देकर और लखनऊ को ‘हेरिटेज सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी’ का दर्जा देकर इसका मान बढ़ाया है।

यह सब लखनऊ के लोकप्रिय सांसद और देश के प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन और प्रेरणादायक नेतृत्व में, आदरणीय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए संभव हुआ है। हम इस साल के अंत तक गोमती नदी को पूरी तरह से साफ करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मैं नदी की सफाई और इसके निरंतर, स्वच्छ प्रवाह को बनाए रखने में राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने के लिए सेंट्रल कमांड का आभार व्यक्त करता हूँ। ये प्रयास इस पहल को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं।”

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

Jharkhand News

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 30, 2026