---Advertisement---

फ्लाइंग Kiss से पहले भी संसद में अपनी हरकतों के लिए ट्रोल हो चुके हैं Rahul Gandhi, PM मोदी को भी दे चुके हैं झप्पी

Rahul Gandhi: इससे पहले साल 2018 में भी मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी अपने साथी सांसद को आंख मारने और PM मोदी को गले लगाने को लेकर ट्रोल हो चुके हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 9, 2023 6:09 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: लोकसभा में आज (9 अगस्त) अवश्विास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला। संसद सदस्यता बहाल होने के बाद आज पहली बार राहुल गांधी लोकसभा पहुंचे थे। लेकिन, इस दौरान राहुल गांधी कुछ ऐसा कर गए, की लोग अब उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

फिर ट्रोल हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

दरअसल, अवश्विास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने अपनी स्पीच दी। लेकिन, जैसै ही राहुल गांधी स्पीच खत्म करने के बाद संसद से बाहर जाने लगे, उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को ओर देखकर फ्लाइंग किस कर दी। ऐसा हम नहीं कर रहे, खुद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ये आरोप राहुल गांधी पर लगाया है।

राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस करने का आरोप

राहुल गांधी ने बाद जैसे ही स्मृति ईरानी ने अपनी स्पीच शुरू की तो उन्होंने कहा, “मुझे किसी बात पर आपत्ति है। जिसे मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया, उसने जाने से पहले अभद्रता की..अभद्र इशारे किए। यह केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति कर सकता है, जो महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानता हो। राहुल गांधी ने महिला सांसदों का अपमान किया है। उन्हें संसद से माफी मांगनी चाहिए।”

PM मोदी को भी दे चुके हैं झप्पी

अगर आप सोच रहे हैं की ऐसा पहली बार हुआ है तो आपको बता दें कि अपनी हरकतों के लिए राहुल गांधी पहले भी ट्रोल हो चुके हैं। इससे पहले साल 2018 में भी विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

उस दौरान बीच चर्चा में राहुल गांधी अपनी सीट से उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंच गए थे, इसके बाद उन्होंने PM मोदी को गले लगाया था। अपनी सीट पर वापस लौटने के बाद उन्होंने उस समय के कांग्रेस नेता और मौजूद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारी थी। उस समय सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे, लेकिन अब वह BJP के नेता हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026