---Advertisement---

Cyclone Fengal: Tamil Nadu में रेड अलर्ट, स्कूल बंद, उड़ानें ठप, बनाएं गए 2 हजार राहत शिविर, जानें ताजा हालात

Cyclone Fengal: फेंगल तूफान ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। समुद्र में ऊंची- ऊंची लहरे उठ रही है। IMD ने कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 30, 2024 11:25 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 30, 2024 12:37 अपराह्न

Cyclone Fengal
Follow Us
---Advertisement---

Cyclone Fengal: चेन्नई के कई जिलों में Cyclone Fengal का कहर दिखना शुरू हो गया है। समुद्र में ऊंची- ऊंची लहरे उठ रही है। Tamil Nadu के कई जिलों में भयंकर बारिश शुरू हो गई है। वहीं आईएमडी के अनुसार आज शाम तक चक्रवाती तूफान फेंगल तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाके से टकरा सकता है।

जिसके देखते हुए आईएमडी ने तमिलनाडु के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Cyclone Fengal को लेकर IMD ने Tamil Nadu में जारी किया रेड अलर्ट

बता दें कि आईएमडी ने Tamil Nadu और पुडुचेरी में कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Cyclone Fengal के कारण समुद्र में ऊंची -ऊंची लहरे उठ रही है। इसके अलावा महाबलीपुरम समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश भी शुरू हो गई है। साथ ही विभाग ने 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

स्कूल, कॉलेजों और ऑफिस के लिए प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Cyclone Fengal को लेकर आईएमडी के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन भी एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। Tamil Nadu सरकार ने चेन्नई, तिरूवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों के सभी स्कूल को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने कई जगहों पर सार्वजनिक परिवहन पर भी रोक लगा दी है। वहीं आईटी कंपनियों से अपील की गई है कि वह आज अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कहें।

Cyclone Fengal के कारण रेल और हवाई सेवा प्रभावित

का असर अब रेल और हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। दक्षिणी रेलवे ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि

“भारी बारिश के कारण, चेन्नई डिवीजन के सभी उपनगरीय खंडों में ईएमयू ट्रेन सेवाएं अगली सूचना तक कम आवृत्ति अंतराल पर संचालित होंगी”। वहीं अगर हवाई यातायात की बात करें तो इंडिगो ने उड़ान संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि

“चेन्नई में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण, उड़ान संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, और रद्दीकरण भी संभव है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें”।

2 हजार से अधिक शिविर कैंप बनाए गए

चक्रवाती तूफान के बाद राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर है। जिला अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने के लिए दिशा- निर्देश जारी कर दिया गया है। वहीं तमिलनाडु राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा Cyclone Fengal से निपटने के लिए 2 हजार से अधिक अस्थायी शिविर कैप बनाए गए है। वहीं ज्यादा खतरे वाले जिलों में एनडीआरएफ की कई टीमों की तैनाती की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026