---Advertisement---

Delhi Air Pollution: पराली जलाने के मामले में गिरावट के बावजूद Delhi- NCR में प्रदूषण की स्थिति हुई भयावह, जानें इसके पीछे की वजह?

Delhi Air Pollution: Delhi-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों को सांस संबंधित परेशानियां हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 17, 2024 11:10 पूर्वाह्न

Delhi Air Pollution
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Air Pollution: Delhi-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण लोगों को सांस संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि Delhi Air Pollution के कारण रविवार की सुबह धुंध छाई रही, जिससे हवा की गुणवत्ता का स्तर गंभीर स्तर पर पहुंच गया। जिसके कारण दिल्लीवासियों को खराब दृश्यता और स्वास्थ्य जोखिमों से जूझना पड़ रहा है। हालांकि पराली जलाने के मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन फिर भी प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। आइए जानते है कि इसके पीछे की वजह।

Delhi-NCR में पराली जलाने में कमी के बाद भी Delhi Air Pollution में हुआ भारी इजाफा

गौरतलब है कि ICAR द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्यों में पराली जलाने के मामले में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगर साल 2021 से लेकर 2024 के बीच की बात करें तो इसमें 71.58 प्रतिशत की तेज गिरावट देखी गई है। हालांकि Delhi Air Pollution में कोई खासी कमी नहीं आई है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि केवल पराली जलाने ही प्रदूषण की वजह नहीं इसके अलावा भी कई वजहें है जिसके कारण प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पराली के अलावा यह है Delhi Air Pollution के अन्य कारण

इस विषय में जानकारी रखने वाले कई विशेषज्ञों का मानना है कि पराली जलाने के मामले के अलावा भी Delhi Air Pollution की अन्य वजह है। एक्सपर्ट के अनुसार पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद बड़े पैमाने पर फोड़े गए जो बढ़ते प्रदूषण की एक बड़ी वजह है। इसके अलावा नदियां प्रतिदिन प्रदूषित हो रही है। वहीं बड़ी संख्या में वाहनों के कारण भी प्रदूषण लगातार फैल रहा है। इसके अलावा भी बढ़ते प्रदूषण की भी कई अन्य वजह है।

दिल्ली के इन इलाकों में AQI 400 के पार

Delhi Air Pollution के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली के इन इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। बता दें कि आनंद विहार में एक्यूआई 457, बवाना में 471, मथुरा रोड 471, डीटीयू 386, द्वारका सेक्टर-8 445, आईटीओ 411, जहांगीरपुरी 466, लोधी रोड 374, मुंडका 63, नरेला 444, 427 पर नॉर्थ कैंपस, 447 में शामिल है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026