---Advertisement---

Delhi News: राम मंदिर मुद्दे पर केजरीवाल ने मारी बाजी, विपक्ष से निकले एक कदम आगे; जानें डिटेल

Delhi News: 22 जनवरी के समारोह का विपक्ष के सभी नेताओं ने अपने अपने तरीके से विरोध जताया, लेकिन आपको बता दें कि इस मुद्दे पर असली मुकाबला करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही दिखे। आपको बताते चले कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को न्योता भेजा गया ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 23, 2024 9:50 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: 22 जनवरी के समारोह का विपक्ष के सभी नेताओं ने अपने अपने तरीके से विरोध जताया, लेकिन आपको बता दें कि इस मुद्दे पर असली मुकाबला करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही दिखे। आपको बताते चले कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को न्योता भेजा गया था। जहां लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने आने से मना कर दिया था।

Delhi News: अरविंद केजरीवाल विपक्ष से निकले आगे

राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया है। जिस कार्यक्रम को लेकर विपक्षी गलियारों में धर्मसंकट की स्थिति बनी हुई थी वो सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। वहीं अब एक सवाल रह गया कि क्या विपक्ष ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर सही किया या गलत क्योकि कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में आने से मना कर दिया। लेकिन जिन कारणों से पार्टी ने मना किया उसने जरूर विवाद खड़ा कर दिया। (Delhi News)आपको बता दें कि पार्टी ने इसे राजनीति इवेंट बता दिया था। इसे सीधे सीधे पीएम मोदी और संघ से जोड़ दिया था। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को भी न्योता भेजा गया था लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में एक बार भी आने से मना नही किया। हालांकि वह 22 जनवरी को कार्यक्रम में शामिल नही हुए थे।

Delhi News: दिल्ली में जगह जगह सुंदरकांड

आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली(Delhi News) में जगह-जगह सुंदरकांड, भंडारा, शोभायात्रा, आरती समेत कई आयोजन किये। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली में पूजा अर्चना की और दिल्लीवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। इस दौरान सीएम ने आरके आश्रम मार्ग स्थित अल्बर्ट स्क्वायर में रामलला की मूर्ति स्थापना भी की। केजरीवाल ने आगे कहा कि अयोध्या में बहुत ज्यादा वीआईपी के आवागमन के कारण हम लोग वहां नहीं जा पाए, लेकिन हम अपने-अपने तरीके से प्रभु श्रीराम की भक्ति कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026