---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को मिली ठंड से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में बारिश और बर्फबारी होने ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 28, 2024 12:05 अपराह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। अगले 3-4 दिनों तक कुछ हिस्सों में  बारिश के आसार भी बन रहे है। बता दें कि आईमडी के अनुसार मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिल सकती है।

Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार में अगले दो-तीन दिन तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही इन दिनों राज्यों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी। (Delhi Weather Update) अभी कुछ दिनों तक यूपी,बिहार में रहने वाले लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नही है। विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा सिक्किम, असम और अरूणाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

Delhi Weather Update: घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट

घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। (Delhi Weather Update) दिल्ली पहुंचने वाली लगभग दर्जन भर ट्रेनें देरी से चल रही है। खबरों के मुताबिक कोहरे से काफी संख्या में हवाई उड़ाने भी प्रभावित हुई है। हालांकि दिल्ली में लोगों को ठंड से मामूली राहत मिली है। लेकिन कुछ जगहों पर कोहरा देखने को मिला रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली(Delhi Weather Update) में न्यूनतम तापान 4 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026