---Advertisement---

न्यायपालिका पर उंगली उठाकर फंसी दिल्ली CM? आप नेता Anurag Dhanda ने जोरदार पलटवार कर साधा निशाना

आप नेता Anurag Dhanda ने सीएम रेखा गुप्ता पर जोरदार पलटवार किया है। अनुराग ढ़ांडा ने मुख्यमंत्री पर न्यायपालिका के खिलाफ जाने के आरोप लगाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 14, 2026 5:38 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ता नजर आ रहा है। इसकी प्रमुख वजह है बयानबाजी का दौर जिसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता की मुश्किलें बढ़ रही हैं। दरअसल, दिल्ली सीएम ने शराब नीति मामले में अपना पक्ष रखने वाले अरविंद केजरीवाल को लेकर टिप्पणी की। इसके बाद अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम आप नेता उन पर हमलावर हैं। अनुराग ढ़ांडा मुख्यमंत्री पर न्यायपालिका को उंगली दिखाने का आरोप लगा रहे हैं। आप नेता ने दिल्ली सीएम के बयानों को साझा करते हुए जोरदार पलटवार किया है और उन पर निशाना साधा है।

दिल्ली सीएम पर जोरदार पलटवार के साथ Anurag Dhanda का निशाना

आप नेता ने मुखरता के साथ एक बार फिर रेखा गुप्ता पर जोरदार पलटवार करते हुए निशाना साधा है।

अनुराग ढ़ांडा ने मुख्यमंत्री के बयान का एक क्लिप साझा किया है। इसमें रेखा गुप्ता आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा हाईकोर्ट में रखे गए पक्ष पर टिप्पणी करती हैं। वे कहती हैं कि “वो एक न्यायिक प्रक्रिया है। उसका पहला फेज हो सकता है उन्होंने सेट करके चीजें निकाली। इसके बाद अगले फेज में भी उन्हें जवाब देना पड़ेगा। यदि वो निकल जाते हैं तो दिल्ली की जनता भी देखेगी।” इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा तल्ख हैं। आप नेता लिखते हैं कि “न्यायपालिका पर उंगली तो आप उठा रही हैं? आप तो यहां तक कह रही थी कि न्यायपालिका में सेटिंग हो जाती है?”

आप संयोजक पर मुख्यमंत्री के बयान से हलचल!

एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली सीएम ने अरविंद केजरीवाल द्वारा आबकारी नीति मामले में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को हटाने की याचिका पर पक्ष रखने की आलोचना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “इन दिनों केजरीवाल वकील बन गए हैं। वे अपना बचाव करने के लिए अदालत जाते हैं। मैं पूछना चाहती हूं, जब आपके पक्ष में फैसला आता है, तो आप कहते हैं कि आपसे बेहतर कोई नहीं है। आज आपको कौन सा डर सता रहा है कि आपने न्यायपालिका पर उंगली उठाना शुरू कर दिया है? पूरे देश को न्यायपालिका पर भरोसा है, और न्याय जरूर मिलेगा।” रेखा गुप्ता की इसी टिप्पणी को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने जोरदार पलटवार किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026