---Advertisement---

Delhi News: जाफराबाद इलाके में कैब ड्राइवर की गला रेत कर हत्या, गाड़ी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में आज सुबह एक शव मिलने से सनसन फैल गई। ये शव एक कार से बरामद हुआ है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 23, 2023 12:00 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Murder: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में आज सुबह एक शव मिलने से सनसन फैल गई। ये शव एक कार से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि जफराबाद के यमुना विहार रोड पर खड़ी एक अर्टिगा कार में युवक का शव पड़ा था। सुबह करीब 5:30 बजे जब इलाके के लोग मार्निंग वॉक पर निकले तो गाड़ी के अंदर खून से लथपथ शव देखा। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

शव पर मिले कई घाव

मृतक की पहचान अर्जुन (32) निवासी बागपत के रूप में हुई है। उसके ऊपर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस ने बताया कि आज सुबह PCR कॉल पर सूचना मिली कि जफराबाद के मुथूट फाइनेंस के पास यमुना विहार रोड पर एक व्यक्ति अर्टिगा कार में पड़ा हुआ है। उसकी बॉडी से काफी खून बह रहा था। जानकारी मिलते ही PCR टीम मौके पर पहुंची और थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: Centre Ordinance on Delhi: केंद्र से आर-पार की लड़ाई के मूड में AAP, अध्यादेश के खिलाफ महारैली का ऐलान

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि मृतक अर्जुन गाड़ी की ड्राइवर सीट पर मृत पाया गया। उसके गले पर चाकू के घाव थे। काफी अधिक मात्रा में खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि अर्टिगा वैन एबीपी टूर्स एंड मैनेजमेंट, गुड़गांव, हरियाणा की थी। फिलहाल साक्ष्य के लिए आसपास के CCTV की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम और क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच चल रही है।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने बताया कि मृतक अर्जुन के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार वाले दोपहर तक पोस्टमार्टम हाउस पहुंच जाएंगे, जहां उनको अर्जुन का शव सौंपा जाएगा। पुलिस ने बताया कि अभी तक परिवार वालों ने किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगाया है। अगर वह किसी पर भी संदेश जताते हैं तो उसकी भी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें: आधी रात को Rahul Gandhi का दिखा अलग अंदाज, ट्रक की सवारी कर जानी ड्राइवरों की मन की बात, वीडियो हुआ वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026

कल का मौसम 13 May 2026

मई 12, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026